{"_id":"5b67272a4f1c1ba61f8b7072","slug":"153348688343-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से राजसी नेता ने शिकायत रद्द कराने बदले डीएसपी के नाम पर मांगी 3 लाख की रिश्वत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से राजसी नेता ने शिकायत रद्द कराने बदले डीएसपी के नाम पर मांगी 3 लाख की रिश्वत
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायक के पीए ने किसान से शिकायत रद्द कराने की एवज में मांगे 3 लाख
डीएसपी ऑफिस में हुई प्लानिंग, बाहर निकलकर मांगी रिश्वत, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
पीड़ित ने कहा, मारपीट और लूटपाट की शिकायत वापस लेने के लिए डाली झूठी शिकायत
दविंदर पाल सिंह
मोगा। एक किसान ने एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर को रिश्वत के मामले में शिकायत दी है। किसान के खिलाफ जाति सूचक शब्द बोलने की एक शिकायत रफा दफा करने बदले सत्ताधारी पार्टी के एक विधायक के पीए और अन्य ने डीएसपी दफ्तर में बुलाकर डीएसपी के नाम पर 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का मामला एसएसपी के ध्यान में लाया है।
पीड़ित किसान गुरतेज सिंह पुत्र कौर सिंह गांव सिंघावाला ने बताया कि उसके लड़के हरभगवान सिंह के बयान पर बीती 30 जुलाई को थाना सिटी साउथ में दो भाइयों जगदीप सिंह व हरदीप सिंह के अलावा अनुसूचित जाति से संबंधित मनजिंदर सिंह के खिलाफ मारपीट और लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि मनजिंदर सिंह ने पुलिस से मिलकर उस पर दबाव बनाने के लिए उसके खिलाफ जातिसूचक शब्द बोलने की झूठी शिकायत दे दी है। ताकि वह अपनी एफआईआर वापस ले ले। इसी प्लानिंग के तहत पीड़ित के मुताबिक विधायक के पीए के ही एक साथी ने उसे फोन कर डीएसपी सिटी दफ्तर में बुलाया, जहां डीएसपी सिटी केसर सिंह, सत्ताधारी पार्टी के एक विधायक का पीए और उसके दो साथी बैठे थे। पीड़ित किसान का आरोप है कि विधायक के पीए ने डीएसपी दफ्तर से बाहर बुलाकर कहा कि दूसरी पार्टी ने तुम्हारे खिलाफ जाति सूचक शब्द बोलने की शिकायत दी है। यह शिकायत रफा दफा करने बदले डीएसपी को 3 लाख देने पड़ेंगे। इसके बाद वह डीएसपी के पास चले गए। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया कि डीएसपी केसर सिंह ने भी कहा कि यह काम कर दो तो तुम्हें कोई नुकसान नहीं होेगा। पीड़ित किसान ने कहा कि वह सच्चा है, उसके खिलाफ यह झूठी शिकायत रंजिश के तहत दी गई है। उसने रिश्वत देने से इंकार कर सारा मामला एसएसपी के ध्यान में लाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
वहीं डीएसपी सिटी केसर सिंह ने कहा कि एफआईआर दो तरफी है और वह इसकी जांच कर रहे हैं। उन पर लगा आरोप झूठा और बेबुनियाद है। किसी ने दफ्तर से बाहर पैसे मांगे हो तो वह जिम्मेदार नहीं।