फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जीएसटी चोरी के मामले में महिला सीए सहित तीन गिरफ्तार

जीएसटी चोरी के मामले में महिला सीए सहित तीन गिरफ्तार

Sun, 05 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी चोरी के मामले में महिला सीए सहित तीन गिरफ्तार
जीएसटी चोरी के मामले में महिला सीए सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

35 फर्जी कंपनियां बनाकर 9 महीने में 11.51 करोड़ की लगाई चपत
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) द्वारा फर्जी बिलों पर की जा रही करोड़ों की जीएसटी चोरी के मामले में जयपुर निवासी महिला चार्टड अकाउंटेंट सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर जांच टीम ने अबोहर के कई स्थानों पर छापेमारी की। डीजीजीआई के अनुसार इन लोगों ने करीब 35 फर्जी कंपनियां बनाकर पिछले 9 महीनों में 11.51 करोड़ रुपये का जीएसटी चोरी किया है।

जीएसटी इंटेलीजेंस द्वारा हिरासत में ली गई महिला सीए हिमानी मुंजाल जयपुर के जगतपुरा निवासी है। इनके साथ ही अबोहर निवासी संदीप गोयल व राजेश अरोड़ा भी काबू किए जा चुके हैं। जांच में सामने आया है कि महिला सीए के सहयोग से इन लोगों ने फर्जी इन्वाइस के सहारे इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत तरीके से फायदा उठाया। यह लोग जाली बिलों पर कॉटन सीड, मस्टर्ड आयल, प्लास्टिक, आयरन एंड स्टील का व्यवसाय दिखाते थे। हजारों करोड़ का होने वाला यह खेल सिर्फ कागजों तक ही सीमित था। पता चला है कि डीजीजीआई जयपुर की टीम ने पिछले दिनों अबोहर में पांच स्थानों के अलावा जयपुर में 3 जगहों पर छापे मारकर इस गोरखधंधे का रिकार्ड भी जब्त किया है। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में शीघ्र ही अबोहर से कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है। डीजीजीआई के अफसरों का कहना है कि यह फर्जी व्यापारी महिला सीए के सहयोग से फर्जी तरीके से आईटीसी क्लेम उठाते थे और पिछले 9 महीने में करीब 11.51 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed