{"_id":"5b65d7ad4f1c1b31388b4b3a","slug":"15334009979-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर दो से ठगे साढ़े तीन लाख, मामला दर्ज।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर दो से ठगे साढ़े तीन लाख, मामला दर्ज।
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगे
बरनाला। धनौला पुलिस ने गांव कालेके निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर संगरूर व कैथल (हरियाणा) के दो लोगों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नैब सिंह व मामले की जांच कर रहे एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि गांव कालेके के सुखविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह ने शिकायत दी है कि मई की शुरुआत में उसे व उसके दोस्त हरनेक सिंह को जिला संगरूर के गांव भट्टीवाल निवासी रजिंदर कुमार और हरियाणा के कैथल निवासी लाली शर्मा पुत्र ज्ञान चंद धनौला के एक ढाबा पर मिले थे। जिन्होंने उनके बच्चों को पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर कुल साढ़े तीन लाख लिए थे। लेकिन उनके बच्चों की भर्ती पुलिस में न होने पर जैसे ही उन्होंने अपनी पेमेंट वापस करने को कहा तो आरोपियों ने शिकायतकर्ता को तो 60 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन उसके बाद अपने फोन भी बंद कर लिए।