फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विदेश भेजने का झांसा दे ले जाते थे बंगलूरू के जंगलों में, कर देते थे शूट, दोषी बख्शे नही जाएंगे:एसएसपी,

विदेश भेजने का झांसा दे ले जाते थे बंगलूरू के जंगलों में, कर देते थे शूट, दोषी बख्शे नही जाएंगे:एसएसपी,

Sat, 04 Aug 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने का झांसा दे ले जाते थे बंगलूरू के जंगलों में, कर देते थे शूट, दोषी बख्शे नही जाएंगे:एसएसपी,
सभी केंद्र
विज्ञापन


विदेश भेजने के नाम पर बंगलूरू में हत्या करने का मामला

सियासी दबाव में संवेदनशील मामले को दबाकर बैठी थी बरनाला पुलिस
विदेश भेजने के नाम पर बंगलूरू ले जाकर शूट करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। विदेश भेजने के नाम पर बंगलूरू के जंगलों में ले जाकर शूट करने के केस को बरनाला पुलिस राजनीति दबाव में दबाकर बैठी थी। शनिवार को अमर उजाला में छपी खबर से सियासी गलियारों में हड़कंप मचा है। बंगलूरू में लंबे समय से चल रहे कत्लेआम की चर्चा देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। 01 जुलाई 2018 को इस मामले में बरनाला में केस दर्ज हो चुका था, लेकिन पुलिस ने अब तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। बरनाला पुलिस इस संवदेनशील मुद्दे को जांच के नाम पर एक महीने से दबाकर बैठी है। उन पर सियासी दबाव साफ झलक रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी कुछ आरोपियों को क्लीन चिट्ट देकर केस रफा दफा करने की ताक में हैं। इस संबंध में थाना रूडेके कलां के प्रभारी मनजीत सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। इनमें से दो आरोपी गिरफ्तार भी कर लिए हैं। बाकी एसपी-एच शरणजीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। जबकि यह जांच पिछले एक माह से चल रही है।

फोन करवाकर गुरप्रीत के परिजनों से लिए थे 14 लाख
एक अन्य खुलासे के अनुसार पीड़ित गुरप्रीत सिंह से कथित तौर पर पंजाब के आरोपियों ने विदेश भेजने के लिए 25 लाख रुपये मांगे थे। इसमें से 5 लाख एडवांस लिए थे। जबकि बाकी 14 लाख रुपये उसे बंगलूरू के जंगलों में बंधक बनाकर परिजनों को फोन करवाकर मांगे गए। गन प्वाइंट पर फोन पर दबाव बनाकर कहलाया कि वह कनाडा पहुंच गया है, बाकी के रुपये एजेंट के खाते में डाल दो। इस तरह परिजनों ने 14 लाख रुपये एजेंटों के खाते में डाले।
विज्ञापन


मुद्दा दबा नहीं रहे, हिमांशु मर्डर केस में व्यस्त थे
एसएसपी बरनाला हरजीत सिंह ने कहा कि मुद्दा दबाया नहीं जा रहा है, आज ही उन्होंने इस मुद्दे पर एसपी-एच शरणजीत सिंह को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमांशु दानिया मर्डर केस में व्यस्त होने के कारण यह मामला लटक गया था। लेकिन अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसपी-एच शरणजीत सिंह ने कहा कि उन पर कोई सियासी दबाव नहीं है। जो भी आरोपी होगा बख्शा नहीं जाएगा। मामला विदेश भेजने के नाम पर नौजवानों की हत्या से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में उठाएंगे मामला
आम आदमी पार्टी के बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, महिलकलां के आप के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी ने कहा कि सरकार के कान खोलने के लिए वह इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और विदेश मंत्री से भी बात करेंगे। बरनाला के पूर्व कांग्रेसी विधायक केवल ढिल्लों ने कहा कि वह इस मुद्दे पर खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात करेंगे। उनकी सरकार ने पहले ही अनाधिकृत एजेटों पर शिकंजा कसते हुए आईलेट्स सेंटरों की जांच के आदेश दिए हैं।

विदेश भेजने के नाम पर बंगलूरू ले जाकर देते थे हत्या
बता दें कि अमर उजाला ने शनिवार को विदेश भेजने के नाम पर बंगलूरू के जंगलों में ले जाकर शूट करने के मामले का खुलासा किया था। इस मामले में थाना रूडेके कलां की पुलिस ने बंगलूरू के जंगलों से बचकर आए पीड़ित गुरप्रीत सिंह निवासी काहनेके जिला बरनाला के बयान पर गुरप्रीत सिंह निवासी कनाडा, रणजीत सिंह निवासी मोगा, सुखप्रीत सिंह निवासी गांव ठीकरीवाला जिला बरनाला, सागर सिंह निवासी अमृतसर, चौधरी निवासी दिल्ली, गुरपाल सिंह निवासी बरनाला, अनमोल शर्मा निवासी तपा और हनी शर्मा निवासी बरनाला के खिलाफ कस दर्ज किया है।


विदेश जाने की होड़ में नौजवान जान न गवाएं
कांग्रेस के सीनियर नेता गुरदर्शन सिंह हंडियाया, व्यापार महासंघ के प्रधान ललित महाजन, एनआरआई जोधा सिंह ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने विदेश जाने की होड़ में लगे नौजवानों से अपील की कि अगर विदेश जाना है तो पूरी जांच के बाद अधिकृत एजेंट के जरिये पूरी गारंटी से ही विदेश जाएं। विदेश जाने की होड़ में नौजवान अपनी जान न गवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed