फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   धर्मकोट में नौजवान की तेजधार हथियारों से हत्या

धर्मकोट में नौजवान की तेजधार हथियारों से हत्या

Thu, 26 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
धर्मकोट में नौजवान की तेजधार हथियारों से हत्या
धर्मकोट में युवक की तेजधार हथियार से हत्या
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला शव, मुंह पर किए गए थे कई वार
पिता की शिकायत पर पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना धर्मकोट पुलिस ने गांव इंद्रगढ़ लिंक सड़क पर एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक के मुंह पर तेजधार हथियारों के कई बार हमला किया गया था।
थाना धर्मकोट प्रमुख जोगिंद्र सिंह ओर पुलिस चौकी किशनपुरा इंचार्ज एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक वजीर सिंह (35) पुत्र कुलवंत सिंह गांव नसीरेवाला अपने गांव में साइकिल मरम्ममत का काम करता था। वह बुधवार रात को गांव इंद्रगढ़ में डेरा झिड़ी में सेवा करने गया था। उन्होंने बताया कि झिड़ी में सेवा करने गए लोगों ने बताया कि वह रात 12 बजे घर जाने लगा तो उसे रोकने की कोशिश की गई थी। वह नहीं रुका। सुबह उसका शव गांव इंद्रगढ़ लिंक सड़क के पास से बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि युवक के मुंह पर तेजधार हथियारों के कई बार हमला किया गया हैं। मृतक के पिता कुलवंत सिंह के बयान पर मृतक की पत्नी मनजीत कौर और दो अन्य निंदी व बब्बू दोनों गांव चकतारे वाला के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित कुलवंत सिंह ने शक जाहिर किया कि उनके बेटे की हत्या उनकी बहू ने करवाई है। यहां सिविल अस्पताल में मृतक के जीजा ने बताया कि उनके साले वजीर को रात के समय उसकी पत्नी ने फोन करके जल्दी घर आने के लिए कहा था। वीरवार सुबह उसकी लाश मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक वजीर सिंह अपनी पत्नी पर शक करता था। इस कारण कई बार घरेलू झगड़े और पंचायतें भी हुई थीं। फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फाइल फोटो कैप्शन मृतक नौजवान वजीर सिंह की फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed