{"_id":"5b59fb104f1c1b4b748b7176","slug":"15326236271927-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 डेरा प्रेमियों की जमानत हाईकोर्ट द्वारा मंजूर, जल्दी रिहा होने की आस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
27 डेरा प्रेमियों की जमानत हाईकोर्ट द्वारा मंजूर, जल्दी रिहा होने की आस
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 डेरा प्रेमियों की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर
पिछले करीब 11 महीनों से मानसा जिले में हैं बंद
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। पिछले वर्ष मानसा शहर में कारों को आग लगने की घटी घटनाओं संबंधी दर्ज मुकदमे में वीरवार को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से 27 डेरा प्रेमियों की जमानतें मंजूर कर ली गई। इनमें से काफी व्यक्ति पिछले करीब 11 महीनों से मानसा जेल में बंद थे।
जानकारी के अनुसार मानसा के वन वे ट्रैफिक रोड पर स्थित आमदन कर विभाग दफ्तर में खड़ी दो कारों को 25 अगस्त के दिन आग लगाने की घटी घटना संबंधी थाना सिटी 2 मानसा में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा नंबर 62 दर्ज करके इसमें 31 डेरा प्रेमियों को नामजद किया गया था, जिनमें से 29 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था, जो पिछले करीब 11 महीनों से मानसा जेल में बंद चले आ रहे हैं। इन डेरा प्रेमियों की जिला सेशन जज मानसा की अदालत में से जमानत अर्जियां खारिज होने के बाद पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर जमानत की मांग की थी। वीरवार को डेरा प्रेमियों की जमानत अर्जियों की सुनवाई करते जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने मामले में नामजद डेरा प्रेमी परमजीत सिंह नंगल कलां, मेजर सिंह ख्याला कलां, सूरज भान बुढलाडा, अवतार सिंह ठुठियांवाली, नानक चंद सरदूलगढ़ व वरिंद्र सिंह बिंटा सरदूलगढ़ (सारे प्रांतीय कमेटी सदस्य), हरी सिहं, मग्घर सिंह उर्फ उजागर सिंह, राजिंद्र सिंह उर्फ काला, राकेश कुमार काला, बलविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र, पुष्पिंदरी सिंह रोमी, अमनदीप सिंह, सतपाल, किरणजीत सिंह, विक्की कुमार, शीतल, हरप्रीत सिंह, तरसेम सिंह उर्फ सेमी पेंटर, शेखर गोयल, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, गौरव सिंगला, बलजिंद्र सिंह उर्फ बंटी जवाहरके, सतपाल सिंह, सुखदेव सिंह व कुलदीप सिंह उर्फ बोबी की जमानत मंजूर कर ली। दो डेरा श्रद्धालुओं रवेल सिंह व बलविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र मोटा की जमानत अर्जी पर पहली अगस्त को अदालत में सुनवाई होनी है। मुकदमे में नामजद शादीराम उर्फ पवन कुमार की अग्रिम जमानत हो चुकी है, जबकि परविंद्र सिंह उर्फ बिट्टू को पुलिस जांच में बेगुनाह पाया जा चुका है।
इन व्यक्तियों की जमानत मंजूर करने संबंधी आदेशों पर मानसा अदालत में बनती कार्रवाई मुकम्मल होने के बाद डेरा प्रेमियों की जल्दी ही मानसा जेल से रिहा होने की आस जताई है। डेरा प्रेमियों की जमानत होने संबंधी खबर मिलते ही मानसा इलाके की साध संगत में खुशी की लहर दौड़ गई। जिक्रयोग्य है कि उक्त मुकदमे की सुनवाई अतिरिक्त जिला व सेशन जज मानसा जसपाल वर्मा की अदालत में चल रही है जोकि सरकारी पक्ष की गवाहियों पर है। इस मामले की मानसा अदालत में अगली सुनवाई के लिए 7 अगस्त की तारीख तय है।