{"_id":"5b59fa694f1c1bb15c8b49cf","slug":"153262346011-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक संदोआ के साथ झगड़े के दोनो मुख्य आरोपितों को मिली जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक संदोआ के साथ झगड़े के दोनो मुख्य आरोपितों को मिली जमानत
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक संदोआ से झगड़े के दोनों आरोपियों को जमानत
जिला एंव सेशन जज मंजूर की जमानत याचिका
मामले के अब तक सभी आरोपियों को मिल चुकी है जमानत
एक आरोपी को विधायक के पीए दे चुके है क्लीन चिट
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ के साथ माइनिंग खड्ड में हुए झगड़े के दोनों मुख्य आरोपियों को जिला की अदालत ने जमानत दे दी है। इस झगड़े के मुख्य आरोपी अजविंदर सिंह बेइहारा और बचित्र सिंह ने जिला एवं सेशन जज की अदालत में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए जिला एवं सेशन जज जज बलवीर सिंह संधू ने दोनो की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। गौरतलब है कि मामले के सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। 21 जून को विधायक अमरजीत सिंह संदोआ मीडिया को साथ लेकर गांव बेइहारा की खड्ड में अवैध माइनिंग का पर्दाफाश करने का दावा करने गए थे तथा इस दौरान मौके पर उनका अजविंदर सिंह व अन्य लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। इस दौरान अजविंदर सिंह ने विधायक की पगड़ी उतार दी थी औ उनके पीए जसपाल सिंह पाली की भी पिटाई की थी। इस संबंध में पुलिस ने पहले पांच लोगों पर केस दर्ज किया। इसके बाद वीडियो के आधार पर तीन और लोगों को नामजद किया था। मामले में नामजद बाकी लोगों को तो पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन अजविंदर सिंह तथा बचित्र सिंह ने 26 जून को जिला के एसएसपी के पास सरेंडर किया था। इस मामले में बाकी आरोपियों को तो जमानत मिल चुकी है। जबकि विधायक के पीए जसपाल सिंह ने एक आरोपी अमृत सिंह के हक में बयान देने के बाद उसे मामले से बाहर कर दिया। गौरतलब है कि आरोपी अजविंदर सिंह की पत्नी जसविंदर कौर ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर विधायक समेत उनके बाकी साथियों पर क्रास पर्चा दर्ज करने मांग की है। इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है।