फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने मारपीट कर निकाला घर से बाहर

दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने मारपीट कर निकाला घर से बाहर

Mon, 23 Jul 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने मारपीट कर निकाला घर से बाहर
दहेज की मांग पूरी न पत्नी को पीटा, गर्भपात
विज्ञापन

पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। मोगा निवासी लड़की को दहेज की मांग पूरी न करने पर उसके इंजीनियर पति ने ससुराली परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर बुरी तरह पीटा। यहीं नहीं पिटाई से गर्भवती पीड़िता का गर्भपात हो गया। आरोपियों ने विवाहित को घर से बाहर निकाल दिया है। फिलहाल पीड़िता का मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में पीड़िता ने कहा कि उसने वकालत की है। उसकी शादी 18 अप्रैल 2017 को दीपक शर्मा पुत्र सुदर्शन शर्मा जो नहरी विभाग फिरोजपुर में इंजीनियर है, के साथ मोगा के एक रिजोर्ट्स में हुई थी। शादी के समय मायके वालों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया। लेकिन उसका पति और सास दहेज से खुश नहीं थे और मायके से 10 लाख रुपये नकदी के अलावा गाड़ी की मांग करने लगे। जिस पर उन्होंने समझाने का प्रयास किया और मायके इसकी जानकारी दी। मायके वालों ने पति और सास को कई बार पंचायत के माध्यम से समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने कोई बात न सुनी और कहा कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होती, हम उसे नहीं रखेंगे। पीड़िता ने कहा कि इसी बात को लेकर घर में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 27 अप्रैल 2018 को उसे बुरी तरह पीटा गया। जिस कारण उसका गर्भ भी गिर गया और वह किसी तरह मायके पहुंची। यही नहीं घर जाने के लिए बस में बैठे पुलिस मुलाजिमों ने उसका किराया दिया। उसकी हालत को देखते हुए परिजन उसे मोगा के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां पता चला कि उसका गर्भ गिर गया है। आरोपियों ने उनका दिया हुआ दहेज का सारा सामान भी हड़प लिया और धक्के मारकर घर से निकाल दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने जांच डीएसपी सिटी केसर सिंह को करने का आदेश दिया। जांच के समय दोनों पक्षों को अपना पक्ष पेश करने के लिए जांच अधिकारी ने बुलाया। शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए जाने पर थाना सिटी साउथ मोगा में पीड़िता के पति दीपक शर्मा और सास रीटा शर्मा निवासी बसंत नगर शिवपुरी लुधियाना के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की अग्रिम जांच सहायक थानेदार जगतार सिंह द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed