फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सिंगड़ीवाला में लुटेरा गिरोह का धावा, ने दो घरों में लूटपाट

सिंगड़ीवाला में लुटेरा गिरोह का धावा, ने दो घरों में लूटपाट

Thu, 19 Jul 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सिंगड़ीवाला में लुटेरा गिरोह का धावा, ने दो घरों में लूटपाट
सिंगड़ीवाला में लुटेरा गिरोह का धावा, ने दो घरों में लूटपाट
विज्ञापन

दो परिवारों को बंधक बना लाखों रुपए की नकदी, गहने लूटे
होशियारपुर। थाना मॉडल टाऊन के अधीन पड़ते गांव सिंगड़ीवाला में बुधवार रात लुटेरा गिरोह ने 2 घरों में धावा बोल कर लाखों रुपये की नकदी व सोने के गहने लूट फरार हो गए। होशियारपुर-जालंधर मेन रोड पर स्थित सिंगड़ीवाला गांव में दर्जनों की संख्या में पहुंचे लुटेरों ने सबसे पहले रात 1 बजे के करीब सतपाल सिंह के घर धावा बोला। लुटेरों ने सतपाल के घरवालों को बंदी बना घर के एक एक सामान की तलाशी ले करीब 5 लाख रुपये, महिलाओं के कान से सोने की बालियां छीन मौके से फरार हो गए। पीड़ित सतपाल ने पुलिस को बताया कि नकाबपोश लुटेरों की संख्या 20 के करीब रही होगी। चेतन के घर 5 लुटेरों ने चेतन के घर पहुंच परिवार के सभी लोगों को बंधक बना लिया। लुटेरों ने चेतन के साथ ज्योति के साथ-साथ घर के सदस्यों अनीता के अलावा किराएदार आरती व पूजा के साथ मारपीट कर घर से करीब 20 हजार रुपये की नगदी व 6 तोले सोने के गहने लूट फरार हो गए। सूचना मिलने पर तड़के 2 बजे डीएसपी (सिटी) अनिल कोहली व, एसएचओ गौरव धीर मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। पुलिस टीम ने बाद में मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुला लिया लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दोनों ही परिवारों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना मॉडल टाउन के एसएचओ गौरव धीर ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed