फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पुलिस को चकमा देकर भागे हवालाती को पुलिस ने फिर दबोचा

पुलिस को चकमा देकर भागे हवालाती को पुलिस ने फिर दबोचा

Thu, 19 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर भागे हवालाती को पुलिस ने फिर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोपड़।
सिविल अस्पताल में इलाज करवाने आया एक हवालाती पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने मुश्तैदी दिखाते हुए हवालाती को अस्पताल परिसर में ही दोबारा काबू कर लिया।

जिला जेल पुलिस जेल में बंद कैदियों व हवालातियों को इलाज के लिए एक बस में बैठाकर सरकारी अस्पताल लेकर आई थी। इस दौरान हवालाती अजय कुमार पुत्र तिलक राज वासी गांव बहिरामपुर जिला गुरदासपुर जब डाक्टर को ओपीडी में चेक करवा रहा था तो उस समय अस्पताल में भीड़ होने के चलते वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। हवालाती के भागने पर पुलिस परेशान हो गई। इस दौरान बस में हवालाती को बैठाकर पुलिस लाई थी उसके पास खड़े पुलिस मुलाजिमों ने हवालाती को घेरकर काबू कर लिया। भागे हवालाती को पकड़ने के बाद जेल पुलिस कर्मियों ने चैक की सांस ली। गौरतलब है कि हवालाती अजय कुमार पर नूरपुरबेदी थाने में दुराचार का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed