फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अजीतवाल में केंद्रीय गोदाम निगम की लूटी लाखों रुपये की गेहूं

अजीतवाल में केंद्रीय गोदाम निगम की लूटी लाखों रुपये की गेहूं

Sat, 14 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
अजीतवाल में केंद्रीय गोदाम निगम की लूटी लाखों रुपये की गेहूं
चौकीदार को बंधन बना लाखों की गेहूं ले गए लुटेरे
विज्ञापन

अजीतवाल में केंद्रीय गोदाम निगम की लूटी गेहूं
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। मोगा-फिरोजपुर मार्ग पर कस्बा अजीतवाल स्थित केंद्र गोदाम निगम (सेंट्रल वेयर हाउस) से सुबह लुटेरे चौकीदार के मुंह और आंखों पर पट्टी बांधने बाद उसे रस्से से बांधकर लाखों रुपये की गेहूं लूटकर ले गए। थाना अजीतवाल पुलिस ने चौकीदार के बयान पर लुटेरों खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह तूर व अन्य पुलिस अधिकारियों के अलावा केंद्रीय गोदाम निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की। यहां गोदाम में करोड़ों रुपये की गेहूं स्टोर की है, लेकिन रखवाली के लिए एक ही चौकीदार था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गोदाम में तैनात चौकीदार पूर्व फौजी हरदीप सिंह गांव डाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सुबह करीब 3:30 बजे वह कमरे से पानी लेने गया। इस दौरान 3-4 लुटेरों ने उसको पीछे से पकड़ लिया और मुंह और आंखों पर पट्टी बांधने बाद उसे रस्से से बांध कर चारपाई पर फेंक दिया। इस बाद कार्गो कैंटर जिसकी वह आवाज पहचानता है, लुटेरे गोदाम अंदर ले आए और तकरीबन एक घंटे में वह गोदाम नंबर 3 का शटर तोड़ कर वहां गेहूं भर कर फरार हो गए और उसका मोबाइल फोन भी ले गए। लुटेरों की इस कार्रवाई के बाद मुश्किल से उसने रस्सी खोली और मुंह व आंखों से पट्टी खोलने बाद मोगा-फिरोजपुर मार्ग पर आकर शोर डाला और इस घटना बारे विभाग के सहायक मैनेजर अश्वनी कुमार को जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक लुटेरे 336 गट्टे गेहूं (50 किलोग्राम प्रति गट्टा) लूट कर ले गए। जिसकी की कीमत तकरीबन 3.25 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन - अजीतवाल में केंद्रीय गोदाम निगम का वह गोदाम जहां लुटेरे शटर तोड़ कर लाखों रुपये गेहूं लूट कर फरार हो गए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed