{"_id":"5b4a2ac94f1c1b40748b4a35","slug":"153158727010-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर पत्नी की मारपीट करने के आरोप तले डाक्टर समेत चार पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर पत्नी की मारपीट करने के आरोप तले डाक्टर समेत चार पर
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर पत्नी की पिटाई के आरोपी डाक्टर समेत चार पर केस दर्ज
मानसा। दहेज के लिए डाक्टर पत्नी की मारपीट करने और उस पर तीखे हथियार के साथ हमला करने के आरोप तले थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस ने डाक्टर रजनीश सिद्धू और उसके बाकी पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को डाक्टर नवनीत कौर ने बताया कि उसका विवाह करीब पांच साल पहले डा. रजनीश सिद्धू से हुआ था। उनके परिवार ने उस समय 35 लाख रुपये खर्च किए गए थे। उसे दहेज के लिए पीटा-मारा जा रहा था और फार्च्यूनर गाड़ी की मांग की जा रही थी। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पति ने घर में उस पर तीखे हथियार से हमला किया, जिससे वह जख्मी हो गई। पहले उसे मानसा के एक निजी अस्पताल और बाद में सरकारी अस्पताल मानसा में दाखिल कराया गया। थाना सिटी -1 मानसा के प्रमुख परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में डा. रजनीश सिद्धू, ससुर सुखविंदर सिंह, सास हरविंदर सिंह और एक काका सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।