फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गैंगस्टरों से राजनीतिक नेताओं के संबंध यज्ञ जाहिर

गैंगस्टरों से राजनीतिक नेताओं के संबंध यज्ञ जाहिर

Fri, 13 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टरों से राजनीतिक नेताओं के संबंध यज्ञ जाहिर
गैंगस्टर ने वीडियो जारी कर कहा-कांग्रेस नेता महेशइंद्र दो नेताओं की हत्या कराना चाहते थे
विज्ञापन

कहा-गैंगस्टर दविंदर बंबीहा का इनके घर था आना-जाना, कांग्रेस महेशइंद्र को बनाना चाहती है जिलाध्यक्ष
दविंदर पाल सिंह
मोगा। गैंगस्टर नवतेज भोला ने वीडियो वायरल कर पूर्व अकाली विधायक और अब कांग्रेस नेता महेशइंद्र सिंह निहाल सिंह वाला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवतेज भोला गैंगस्टर सूची में शामिल है और उसके खिलाफ करीब 8 केस दर्ज थे। वहीं कई मामलों में सबूतों के अभाव में वह बरी भी हो चुका है। बता दें कि कांग्रेस नेता महेशइंद्र को फिलहाल जिला कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने की चर्चा है। अब वीडियो वायरल होने के बाद बाघापुराना से मौजूदा कांग्रेस विधायक दर्शन सिंह बराड़ के समर्थकों ने मीटिंग कर उन्हें जिला प्रधान न बनाए जाने की मांग की है।
वायरल वीडियो में गैंगस्टर भोला ने कहा कि महेशइंद्र बाघापुराना के मौजूदा कांग्रेस विधायक दर्शन सिंह बराड़ और एक अन्य नेता का गैंगस्टरों से कत्ल करवाना चाहते थे। यह भी कहा कि पूर्व अकाली विधायक और अब कांग्रेस नेता महेशइंद्र सिंह निहाल सिंह वाला और उसके लड़के धर्मपाल सिंह के गैंगस्टरों के गहरे संबंध हैं। वीडियो में आरोप लगाया है कि बठिंडा पुलिस के साथ मारे गए खतरनाक गैंगस्टर दविंदर बंबीहा का भी इनके घर आना जाना था। यह भी कहा कि महेशइंद्र बंबीहा को एक वारदात के बाद खुद कहीं छोड़कर भी आए थे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने बाद महेशइंद्र सिंह निहाल सिंह वाला और उसके लड़के धर्मपाल सिंह व अन्य ने जवाबी वीडियो वायरल किया है। पूर्व अकाली विधायक और अब कांग्रेस नेता महेशइंद्र सिंह निहाल सिंह वाला ने संपर्क करने पर कहा कि उपका नाम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए हाईकमान की सूची में आने बाद उन्हें बदनाम करने के लिए राजनीतिक विरोधी साजिश रच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके विरोधी कुछ राजनीतिक नेता अपने निजी लाभ के लिए नौजवानों को गुमराह कर रहे हैं। यह भी कहा कि उन्होंने जो अपने पक्ष में वीडियो वायरल की है, उसमें सब कुछ स्पष्ट किया है। उन्होंने वायरल की वीडियो में राज्य सरकार, प्रशासन से मांग की है कि जो गैंगस्टरों से संबंधों की साजिश के तहत वीडियो वायरल की है, उसकी सीबीआई या अन्य एजेंसी से जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी किया जाए। उन्होंने वीडियो में स्पष्ट किया कि उनका दर्शन बराड़ या किसी अन्य राजसी नेता से कोई झगड़ा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन -वीडियो बारे स्पष्टीकरण देते महेशइंद्र सिंह निहाल सिंह वाला व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed