फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मोगा में तेरह वर्ष की मजदूर की बेटी ने फंदा लगा कर की खुदकुशी

मोगा में तेरह वर्ष की मजदूर की बेटी ने फंदा लगा कर की खुदकुशी

Fri, 13 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मोगा में तेरह वर्ष की मजदूर की बेटी ने फंदा लगा कर की खुदकुशी
पेस्टिसाइड डीलर के घर में किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

माता-पिता बिहार गए हैं, डीलर के पास दो साल से कर रही थी काम
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। शहर की पॉश कॉलोनी वेदांत नगर में एक पेस्टीसाइड डीलर के घर में तेरह वर्ष की मजदूर की बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के माता पिता अपने बिहार घर गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी और थाना सिटी साउथ पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया।

इस मौके डीएसपी सिटी केसर सिंह ने कहा कि मृतका के माता पिता बिहार घर गए हुए हैं। उनके आने पर ही पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पुलिस की निगरानी में रखा है। पुलिस के मुताबिक तकरीबन तेरह वर्ष की पूनम कुमारी यहां वेदांत नगर में एक पेस्टिसाइड डीलर जनेश गर्ग के घर करीब दो साल से काम करती थी, उसके पिता अशोक मुखिया अपनी पत्नी समेत गांव उगराहा जिला दरभंगा जो बिहार राज्य में है, गए हैं। उनकी बेटी इस पेस्टिसाइड डीलर के घर ही रहती थी। पुलिस मुताबिक मृतका पूनम कुमारी ने पेस्टिसाइड डीलर के घर में चौबारे में फंदा लग कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed