{"_id":"5b22980c4f1c1b214d8b65a6","slug":"15289938077600-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरूणाचल प्रदेश से आई तस्करी की शराब, 600 पेटी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरूणाचल प्रदेश से आई तस्करी की शराब, 600 पेटी पकड़ी
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश से आई 600 पेटी शराब पकड़ी
दसूहा(होशियारपुर)। सीआई स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए होशियारपुर से अरुणाचल प्रदेश की नाजायज शराब से लदा एक ट्रक तथा एक महिंदरा पिकअप गाड़ी पकड़ी है। सीआईए स्टाफ मुताबिक दोनों गाड़ियों में 600 के करीब पेटियां शराब थी, जो लगभग जिसमें 57 लाख मिलीलीटर बनती है। बाजार में इसकी कीमत 6 लाख है। इस संबंध में सीआईए स्टाफ दसूहा इंचार्ज गोबिंदर सिंह ने बताया कि बीते दिन देर शाम सीआईए स्टाफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वेस्ट एन्क्लेव कॉलोनी टैगोर नगर की तरफ रेड की तो वहां पर मौजूद एक ट्रक और महिंद्रा में अवैध शराब थी। उन्हें देखते ही शराब का तस्कर अशोक कुमार और ड्राइवर मौके से फरार हो गए। गाड़ी की तलाशी लेने पर देखा की गाड़ियों में अरुणाचल प्रदेश की 600 पेटी शराब है। दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया है। मौके पर गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मंजीत सिंह उर्फ राजू पुत्र अवतार सिंह निवासी पटियाला थाना मुकेरियां के रूप में हुई है। फरार हुए अशोक कुमार और एक अन्य ड्राइवर की तलाश की जा रही है।