{"_id":"5aef2cab4f1c1b3a0b8b8734","slug":"152562397812-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर से हजारों की नगदी व सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर से हजारों की नगदी व सामान चोरी
Updated Sun, 06 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
साएथ एवेन्यू में शनिवार रात चोरों ने सूने घर में धावा बोलकर वहां से हजारों रुपये का कीमती सामान और नकदी चुरा ली। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार साउथ एवेन्यू गली नंबर-16 निवासी व पंजाब एंड सिंध बैंक में कार्यरत दीनदयाल ने बताया कि तबादला होने के कारण वह परिवार सहित फरीदकोट चले गए। उनका सारा सामान इसी मकान में रखा हुआ था। रविवार को उनके बेटे बलवंत, लेखराज व उनकी पत्नी ने जब यहां आकर देखा तो लॉबी का गेट टूटा हुआ था। कमरों व अलमारियों का सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरों में से एक टीवी व एक एलसीडी, अलमारी से कुछ नकदी व सोने के आभूषण गायब थे। सूचना मिलते ही थाना नं. 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 4 भेजी जा रही है।