फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग, चार नामजद।

पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग, चार नामजद।

Tue, 01 May 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पुरानी  रंजिश के चलते फायरिंग, चार नामजद।
पुरानी रंजिश में फायरिंग, चार नामजद
विज्ञापन

बरनाला। पुरानी रंजिश में जिले के गांव ढिल्लवां में एक हमलावर गुट नेे किसान सुखदेव सिंह के घर पर पहुंच फायरिंग कर दी। चीख पुकार होने पर जैसे ही ग्रामीण मौके पर एकत्र होने लगे इसके बाद हमलावर फरार हो गए। वह मौके पर अपनी मोटरसाइकिल भी छोड़ गए। थाना तपा के थानेदार सुरिंदर सिंह ने कहा कि मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। उनकी पहचान जरनैल सिंह, उसके बेटे मनप्रीत सिंह निवासी ढिल्लवां, जरनैल का दामाद अवतार सिंह व उसका रिश्तेदार बहादर सिंह निवासी मेहता के तौर पर हुई है। हमलावरों ने जिस हथियार का इस्तेमाल किया उससे निकले रौंदों के खोल बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित किसान सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि हमलवार गंडासा, लोहे के तेजधार हथियार, असला से लेस थे। वह मोटरसाइकिल और कार में सवार होकर पहुंचे थे, उन्होंने सीधा निशाना बनाने की कोशिश की। किसान ने बताया कि उन्होंने मौके पर गेट बंद कर लिए थे। इससे हमलावरों की बंदूक और पिस्टल से निकले फायर गेट पर लगे। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी गैरकानूनी माइनिंग करने के आदी हैं। उनके खिलाफ पहले भी मामला दर्ज हैं।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन : 01बीएनएलपी80- गांव ढिल्लवां में हुई फायरिंग के बाद घटनास्थल पर पड़ा हमलावरों का मोटरसाइकिल।
फोटो कैप्शन : 01बीएनएलपी81- गांव ढिल्लवां में हुई फायरिंग के बाद घटनास्थल से मिले गोलियों के खाली रौंद।।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed