{"_id":"5aca4a594f1c1b526b8b4698","slug":"15232067499-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट ईसेखां पास कार सवारों की ओर से पिस्तौल की नोक पर पांच लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोट ईसेखां पास कार सवारों की ओर से पिस्तौल की नोक पर पांच लाख रुपये लूटे
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवारों ने पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
कस्बा कोट ईसेखां के पास रविवार को दोपहर बाद कार सवार लुटेरे आढ़ती के कारिंदे से पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लुटेरों की गिनती पांच बताई जाती है। इस घटना की सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की।
डीएसपी धर्मकोट अजयराज सिंह ने बताया कि मोगा नई अनाज मंडी के आढ़ती तरसेम लाल के कारिंदे बचित्तर सिंह और राम सिंह के मुताबिक वह इंडिगो कार पर आढ़त की दुकान की रकम इकट्ठी करके मोगा लौट रहे थे। दोपहर बाद जब वह थाना कोट ईसेखां अधीन गांव गलोटी की नहर के पुल के पास पहुंचे तो कार को स्विफ्ट गाड़ी पर सवार 5 लुटेरों ने कार को रोक लिया। उन्होंने गोली मारने की धमकी देते पिस्तौल दिखाकर उनको नकदी हवाले करने के लिए कहा। लुटेरे उनके पास से पांच लाख रुपये और दो मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। इस घटना बाद लुटेरों को पकड़ने के लिए जिले की सीमा सील करके नाकेबंदी कर जिले की सीमा से लगते दूसरे जिलों की पुलिस को भी चौकस कर दिया गया है।