फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   -चोरी के आरोप में बालक समेत दो धरे।

-चोरी के आरोप में बालक समेत दो धरे।

Sun, 08 Apr 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
-चोरी के आरोप में बालक समेत दो धरे।
शॉप से 4 मोबाइल फोन और 50 हेडफोन चोरी
विज्ञापन

एक युवक और एक बच्चे को पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
शहर के जोशीला चौक स्थित मोबाइलशॉप से मोबाइल फोन व हैड फोन चुराने के आरोप में बरनाला पुलिस ने एक बालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। युवक की पहचान इंद्रजीत सिंह के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन्हें रंजीव पाल सिंह चीमा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने बालक को लुधियाना बाल जेल भेजने और इंदरजीत सिंह से तफ्तीश के लिए पुलिस को दो दिन का रिमांड दिया है।

जानकारी देते सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि संघेड़ा रोड पर भूरी वाली कुटीया के पास रहते गुरदीप सिंह पुत्र जंगीर सिंह द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसमें उसने बताया था कि 6 अप्रैल की शाम को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह वह सैर करते हुए दुकान के पास से गुजर रहा था तो उसने दुकान के अंदर कुछ आवाजें सुनी। उसने शटर खटखटाया तो आवाजें बंद हो गई। जब उसने दुकान के पीछे जाकर देखा तो एक बच्चा और एक व्यक्ति उसकी दुकान के पीछे से भागने लगे। जब दुकान की पीछे की हालत देखी तो दुकान की दीवार में सेंधमारी की हुई थी। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस पार्टी द्वारा रेड की गई और दोनों को शनिवार को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed