फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मामला लापता हुए नौजवान का, निकला कत्ल

मामला लापता हुए नौजवान का, निकला कत्ल

Sun, 08 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
मामला लापता हुए नौजवान का, निकला कत्ल
नशे का टीका लगाकर दोस्तों ने फेंका नहर में
विज्ञापन

गांव कालेका के लापता कुलदीप सिंह के मामले में हुआ खुलासा
पुलिस ने आरोपी तीन दोस्तों को किया काबू, शव की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
गांव कालेका के एक 20 वर्षीय कुलदीप को उसके तीन दोस्तों ने नशे का टीका लगाने के बाद हरीगढ की नहर में फेंक दिया था। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में आरोपी तीनों दोस्तों ने किया। थाना रूडेके कलां की पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर शव की तलाश शुरू कर दी है।
गांव कालेका के रहने वाले जगतार सिंह का 20 वर्षीय बेटा कुलदीप सिंह जनवरी में घर से बाहर निकला था। इसके बाद वापस नही आया। जगतार सिंह के मुताबिक उसके बेटे कुलदीप सिंह के पास दो मोबाइल थे, जब उससे संपर्क साधा तो उसके दोनों मोबाइल बंद आ रहे थे। उसके बाद थाना रूडेके कलां की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कुलदीप सिंह की काफी तलाश करने के बाद उसके बयानों पर गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज कर दी और पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। पुलिस को गुप्त सूचना कुलदीप सिंह की गुरविंदर सिंह निवासी सेखा के साथ दोस्ती थी और वह अक्सर उसके पास आता जाता था। इस पर सीआईए स्टाफ ने गुरविंदर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि गुरविंदर सिंह व उसके साथियों जसप्रीत सिंह निवासी बरनाला एवं अंतपाल सिंह निवासी गहिल ने कुलदीप को नशे का टीका लगाने के बाद कस्बा धनौला के पास पड़ती हरीगढ़ नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि सभी नशा करने का आदी थे। किसी बात को लेकर तीनों का कुलदीप सिंह से झगड़ा हो गया। इसके बाद तीनों दोस्तों ने कुलदीप सिंह को नशे का टीका लगा दिया। इससे कुलदीप बेहोश हो गया। इसके बाद तीनों आरोपी उसके बेहोशी की हालत में नहर में फेंक आए। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed