फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ब्लाक समिति सदस्य की गाड़ी का शीशा तोड़ उडाये सवा लाख रूपए

ब्लाक समिति सदस्य की गाड़ी का शीशा तोड़ उडाये सवा लाख रूपए

Sat, 07 Apr 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक समिति सदस्य की गाड़ी का शीशा तोड़ उडाये सवा लाख रूपए
कार का शीशा तोड़कर उड़ाए सवा लाख
विज्ञापन

ब्लाक समिति सदस्य के साथ हुई घटना, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
मोरिंडा।
मोरिंडा-लुधियाना रोड पर बदमाश कार की शीशा तोड़कर लुटेरे सवा लाख रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना अकाली दल से संबंधित ब्लाक समिति सदस्य हरबंस सिंह समाना के साथ हुई। बदमाश गाड़ी के दस्तावेज ले गए हैं।
हरबंस सिंह समाना ने बताया कि उसने शुक्रवार को स्कोडा कार एक लाख 20 हजार रुपए में खरीदी थी। शनिवार को इसकी पेमेंट देनी थी। इसके लिए उसने पंजाब नेशनल बैंक मोरिंडा के खाते से एक लाख 25 हजार रुपये निकलवाए थे। जब वो कार में बैठा तो एक व्यक्ति उसे बेहद गौर से देख रहा था।उसने उसे अनदेखा कर दिया। इसके अपनी गाड़ी केंदू बाबे की समाधि के निकट नेशनल हाइवे के साथ खड़ी कर दी। सिर्फ कुछ मिनट बाद जब वह बैंक से निकलवाए पैसे लेने के लिए वापस आया। गाड़ी के भीतर पड़े पैसे तथा गाड़ी के दस्तावेज गायब थे। कार में से नकदी लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर नकदी पार कर दी थी।
विज्ञापन

इस घटना की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर सिटी इंचार्ज मनप्रीत कौर ने जांच की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी जांची। इंचार्ज मनप्रीत कौर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अनुसार 4-5 व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया। फुटेज की मदद आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed