फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बेटे को छुड़ाने गई मां से किया बलात्कार, मामला दर्ज।

बेटे को छुड़ाने गई मां से किया बलात्कार, मामला दर्ज।

Fri, 06 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बेटे को छुड़ाने गई मां से किया बलात्कार, मामला दर्ज।
पिट रहे बेटे को छुड़ाने गई मां से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
थाना टल्लेवाल के एक गांव में मारपीट कर रहे एक व्यक्ति के चंगुल से बेटे को छुड़वाने एवं मारपीट का कारण पूछने गई मां की पिटाई करने के बाद आरोपी ने दुराचार किया। अधिकारियों के आदेश और मेडिकल जांच होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना टल्लेवाल के इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि घटना 2 अप्रैल की है। अधिकारियों के आदेश पर मेडिकल जांच होने के बाद मामला दर्ज किया गया है। आरोपी घटना के बाद फरार है। मामले की जांच कर रही सबइंस्पेक्टर राजपाल कौर ने बताया गांव के एक किसान अपने फार्म हाउस में बच्चों के लिए झूले वगैरह लगवाए थे। उसकी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। फार्म हाउस की देखभाल का जिम्मा चंदन कुमार उर्फ छोटू नामक बिहारी के पास है।
विज्ञापन

पीड़िता का बेटा घटना की सुबह फार्म हाउस चला गया था। वह झूला झूलने लगा। इस पर चंदन कुमार ने उससे मारपीट करनी शुरु कर दी। बच्चे से हो रही मारपीट का पता लगते ही मां फार्म हाउस जा पहुंची। चंदन ने बच्चे को छोड़ मां को को पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए फार्म हाउस में बने कमरे में ले गया, उससे मारपीट की, कपड़े फाड़ उससे दुराचार किया। सबइंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होके बाद ही आरोपी के खिलाफ लगी धाराओं में वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed