{"_id":"5aa2b9604f1c1bb1758b47c9","slug":"152061396611-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेके में दो गुटों में लड़ाई, दो घायल।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेके में दो गुटों में लड़ाई, दो घायल।
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो गुटों के बीच मारपीट में दो घायल
बरनाला। गांव कालेके में शीतला माता के मेले पर पहुंच रहे दो गुटों में लड़ाई हो गई। इसमें पूर्व सरपंच सहित दो लोग घायल हो गए। जिन्हें धनौला के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
थाना रूड़ेकेकलां के प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। गांव कालेके के पूर्व सरपंच जगसीर सिंह ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने दोस्त संदीप के पास खड़ा था। इस दौरान मनप्रीत सिंह मनी 5-7 युवकों को साथ लेकर पहुंचा ौर संदीप से मारपीट करना शुरु कर दी। किसी ने उस पर भी वार कर दिया। दूसरे गुट के रणजीत सिंह निवासी गांव कर्मगढ़ ने बताया कि वह गांव में लगा मेला देखने से पहले अपनी मौसी के घर गया था। वहां 5-7 हमलावर लेकर पहुंचे पूर्व सरपंच जगसीर सिंह ने मनप्रीत सिंह पर हमला कर दिया। इस पर मनप्रीत सिंह वहां से भाग गया। हमलावरों ने उसके व उसकी मौसी के साथ मारपीट की।