{"_id":"5aa28d4e4f1c1bac758b47cd","slug":"152060268311-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन जा रही जुड़वा बहनों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन जा रही जुड़वा बहनों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरी घायल
Updated Fri, 09 Mar 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुड़वा बहनों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत
मौसा के साथ बाइक पर ट्यूशन पढ़ने जा रही थीं
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
मौसा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ट्यूशन जा रही दो सगी बहनों को शुक्रवार दोपहर मलोट रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बहन की मौत हो गई और मौसा व दूसरी बहन घायल हो गई। उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मौके पर भागने की कोशिश कर हे ट्रक चालक को लोगों ने मौके पर ही काबू कर लिया। लोगों ने ट्रक चालक को थाना नंबर एक की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
गांव गोबिंदगढ़ निवासी 14 वर्षीय नवीं कक्षा की छात्रा मोनिका और सोनिका सुपुत्री स्व. जसवंत सिंह अपने मौसा सुखदेव सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नानक नगरी में ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। मलोट चौक के निकट पहुची ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों बहनें और सुखदेव सिंह घायल हो गए आसपास के लोगों ने तीनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। सोनिका और सुखदेव को दाखिल कर इलाज शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही छात्राओं के परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। थाना नंबर 1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा मोनिका का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस का कहना है ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रहीहै।