{"_id":"5a9a8ec94f1c1b78028b73c9","slug":"15200787655-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदारों की रेड पार्टी पर हमला, कर्मचारी की उंगलियां काटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेकेदारों की रेड पार्टी पर हमला, कर्मचारी की उंगलियां काटी
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेकेदारों की रेड पार्टी पर हमला, कर्मचारी की उंगलियां कटी
-तीसरे दिन तक पुलिस ने नहीं लिए घायल के बयान
अबोहर।
शहर में नाजायज शराब बेचने वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने 28 फरवरी की रात शराब ठेकेदारों की रेड पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे एक कर्मचारी के हाथ की चार उंगलियां कट गई। अन्य कर्मचारियों ने मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई व घायल को सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने घटना के तीसरे दिन तक पीड़ित के बयान तक दर्ज नहीं किए।
इस बारे में जानकारी देते हुए पटेल नगर निवासी दीपक ने बताया कि वह शराब ठेकेदारों की रेड पार्टी में कार्य करता है। बुधवार देर शाम उनकी टीम ने प्रेम नगर के कुछ घरों में नाजायज शराब बिक्री के शक में जांच पड़ताल की। लेकिन उससे पहले ही उन्होंने नाजायज शराब इधर-उधर कर दी। कुछ समय बाद ही जब वह अपनी टीम के अन्य साथियों के साथ प्रेम नगर से होकर जा रहा था तो नाजायज शराब बेचने वाले कुछ लोगों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उसके एक हाथ की चार उंगलियां कट गई। बाकी लोगों ने मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई। घायल को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने तीन उंगलियों में टांके लगाकर जोड़ने का प्रयास किया लेकिन सबसे छोटी उंगली नहीं जोड़ी जा सकी। जिस पर डाक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिय। मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन शनिवार दोपहर एएसआई गुरदेव सिंह घायल के बयान लेने के लिए फरीदकोट रवाना हुए।
इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।