फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मामला मौत का

मामला मौत का

Tue, 27 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
मामला मौत का
परिजनों का आरोप- बेटे ने नहीं की खुदकुशी, कत्ल हुआ है
विज्ञापन

युवक की मालगाड़ी के नीचे आने से मौत होने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
बीती रविवार रात को अंबाला-बठिंडा रेल ट्रैक पर एक युवक की मालगाड़ी के नीचे आने से मौत होने के मामले में मृतक के परिजनों ने कत्ल की आशंका जताई है। मृतक शुभप्रीत के माता-पिता का कहना है कि उनका बेटा शुभप्रीत खुदकुशी नहीं कर सकता, उसका कत्ल हुआ है। मृतक के दादा हरदम सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पोते ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसका किसी अज्ञात लोगों ने मिलकर कत्ल कर शव रेललाइन पर रख दिया है।

मृतक के परिजनों ने मांग की है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कर पारिवारिक सदस्यों को इंसाफ दिया जाए। हवलदार सतनाम सिंह ने बताया कि बीती रविवार रात को 9 बजे उनको स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि दराज रेलवे फाटक से जेठूके की ओर करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर एक युवक की मालगाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई है। अवतार सिंह एचसी हवलदार जगतार सिंह को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि मृतक शुभप्रीत सिंह निवासी आवा बस्ती हरदम सिंह फौजी का पोता है। उसके परिजनों को बुलाकर सूचना दी गई। इसकी मौत संबंधी उसके परिजनों ने कत्ल की आशंका व्यक्त की है। इस पर गहनता से जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed