{"_id":"5a870fd64f1c1b1d368baaca","slug":"151880106494-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्र को अगवा करने पर 4 के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली छात्र को अगवा करने पर 4 के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र को अगवा करने में चार पर केस
कार सवार पिस्तौल के बल पर ले गए और पीटने के बाद छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
गांव खुईयां सरवर से एक विद्यार्थी को स्कूल से घर जाते समय कार में सवार होकर आए 4 लोगों ने पिस्तौल के बल पर अगवा कर लिया और मारपीट करते हुए काफी दूर आगे छोड़कर फरार हो गए। यह सारा मामला घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद थाना खुईयां सरवर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस को दिए बयानों में गांव भंगरखेड़ा निवासी व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी सौरभ कुमार ने बताया कि वह खुईयां सरवर स्कूल से छुट्टी के बाद पैदल मेन रोड की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आई एक कार पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने उसे पिस्तौल की नोक पर जबरन अगवा कर कार में डाल लिया और मारपीट की। इधर घटना के बाद लोगों ने शोर मचाते हुए कार का पीछा किया तो अपहरणकर्ताओं ने डर के कारण उसे गांव कल्लरखेड़ा के पास ले जाकर सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में फेंक दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे अपने संरक्षण में लिया। पुलिस ने गांव अचाडिकी निवासी लाली पुत्र पुष्पिंद्र सिंह व जश्र पुत्र दिलबाग सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी। मामले की जांच एएसआई प्रगट सिंह कर रहे हैं।