{"_id":"5a85ba924f1c1b2a788b5f65","slug":"1518713698125-31-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 5 लाख 31 हजार महिला सहित दो नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 5 लाख 31 हजार महिला सहित दो नामजद
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर।
कनाडा भेजने का झांसा देकर पांच लाख 31 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना गढ़शंकर की पुलिस ने एक महिला समेत दो को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है।
गांव डोगरपुर के निवासी भूपेंदर सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख जे. इलनचेलियन के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि उसे कनाडा भेजने की बात कोट महिरा निवासी मीनाक्षी पत्नी रघवीर सिंह व प्रेम चंद ने की थी। उनके मुताबिक आरोपियों ने उससे कथित तौर पर पांच लाख 31 हजार रुपये ले लिए लेकिन इसके बाद आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा न ही उसके रुपये वापस किए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफ्किंग यूनिट ने की थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद थाना गढ़शंकर की पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।