{"_id":"5a6cb67c4f1c1b8a268b6b1d","slug":"151707424417-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नाके तोड़ कार भगाने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नाके तोड़ कार भगाने के चार आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस नाके तोड़ कार भगाने के चार आरोपी गिरफ्तार
होशियारपुर। 24 जनवरी की रात एक पैट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद बिना पैसे दिए भागे और पुलिस मुलाजिम को जान से मार देने की नियत से उस परकार चढ़ाने एवं बैरिकेड तोड़ने बाद थोड़ी दूरी पर हादसाग्रस्त कार छोड़ भागे पांच कार सवारों में से पुलिस ने 4 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है, जबकि उनके पांचवें साथी की तलाश जारी है। जम्मू-कश्मीर नंबर की कार एवं रात के समय हुए हादसे के बाद से ही पुलिस की सांसें फूली हुई थी, क्योंकि मात्र एक दिन बाद गणतंत्र दिवस होने के चलते किसी बड़ी वारदात होने के संभावित खतरे को लेकर भी इस घटना ने पुलिस व खुफिया विभाग की नींद उड़ा दी थी। यहां तक कि पुलिस के आला अधिकारी ने भी इस घटना की सूचना मिलने पर खुद मौका मुआयना किया था। कार का नंबर ट्रेस करने पर पता चला कि का चोरी की थी तथा इस संबंधी जम्मू के थाना बख्शी नगर में मामला दर्ज था। मामले की जांच करते हुए थाना माहिलपुर इंचार्ज बलजीत सिंह तथा सीआईए स्टाफ इंचार्ज सुखविंदर सिंह व पुलिस पार्टी शामिल थी को भेजा गया। जम्मू से पुलिस ने राहुल उर्फ छोटू पुत्र हरमेश लाल, संग्राम सिंह उर्फ जमाल पुत्र राज सिंह, केशव पुत्र कुलदीप पाल गुप्ता तथा कुनाल सिंह मिन्हास पुत्र करनैल सिंह निवासी मोहल्ला मंडलीक नगर, जम्मू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि इनके पांचवें साथी मानेश्वर सिंह जवाल उर्फ मनी पुत्र मोहन सिंह निवासी मोहल्ला मंडलीक नगर, जम्मू की तलाश जारी है।