{"_id":"5bad3b64867a557f1744619e","slug":"151538079588-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 26 में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर 26 में लगी आग
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित-
ऑफिस में देर रात लगी आग, फर्नीचर समेत कई सामान राख
सबहेड
सेक्टर-26 स्थित एससीओ नंबर-18 में हादसा, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित एससीओ नंबर-18 में बुधवार देर रात 2 बजे अचानक लग गई। इससे इलाके में आफरा-तफरी मच गई। मार्केट में पहरा दे रहे सिक्योरिटी गार्ड ने बिल्डिंग से धुआं निकलते देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
फायर ब्रिगेड की टीम ने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग पर काबू पाया। एससीओ-18 में प्रॉपटी डीलर और वन-वे फाउंडेशन का ऑफिस है। वहां के संचालक मदन लाल ने बताया कि इस एससीओ में करीब 10-12 केबिन हैं। रोज की तरह वह बुधवार रात करीब 9 बजे ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके ऑफिस में आग लग गई थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो दो केबिन में रखे कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे। इनमें एक केबिन उनका भी था जबकि दूसरा केबिन प्रॉपटी डीलर का था। आग किन कारणों से लगी इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।