फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीटीयू बस सवार व्यक्ति ने की महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

सीटीयू बस सवार व्यक्ति ने की महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सीटीयू बस सवार व्यक्ति ने की महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
सीटीयू बस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

-बस कंडक्टर व ड्राइवर सहित अन्य दो महिलाओं की मदद से पकड़ा गया आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़
हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर सीटीयू बस में सवार एक महिला से एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। महिला ने पहले आरोपी को नजरअंदाज किया, लेकिन जब वह बाज नहीं आया तो महिला ने पीसीआर को सूचना दे दी। इससे भड़के आरोपी ने बस में महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर चालक ने बस रोक दी और चालक-कंडक्टर सहित बस सवार अन्य दो महिलाएं महिला के पास पहुंच गईं। इसके बाद सभी ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को बुला लिया।

सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान जीरकपुर के लोहगढ़ पार्क के समीप शर्मा एस्टेट निवासी बनिंदर सिंह के रूप में हुई। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे वह घर जाने के लिए हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट से सीटीयू की बस में चढ़ी थी। आरोपी भी उसी बस में सवार था। इसके बाद आरोपी महिला के इर्द-गिर्द घूमने लगा और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने आपत्ति जताई, लेकिन आरोपी बाज नहीं आया। महिला जब पुलिस को फोन करने लगी तो आरोपी ने उनका हाथ पकड़ लिया। बहरहाल, थाना पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed