{"_id":"59fb430a4f1c1b8d698b8fba","slug":"151509638922-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी कार में डाला केमिकल, पुलिस नहीं कर कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी कार में डाला केमिकल, पुलिस नहीं कर कार्रवाई
Updated Thu, 02 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़ी कार में डाला केमिकल, पुलिस नहीं कर कार्रवाई
26 अक्तूबर को पीड़ित ने दी थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर 37 सी में रहने वाले साहिब सिंह की कार पर किसी व्यक्ति ने केमिकल डाल दिया है। जिससे उनकी कार पूरी तरह से खराब हो गई है। उन्होंने इसकी शिकायत 26 अक्तूबर को दे दी थी। पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साहिब सिंह का कहना है कि वे सेक्टर 37 सी के मकान नंबर 2205/2 में रहते हैं। 25 अक्तूबर को उनकी मारुति कार सीएच नंबर 030506 में किसी ने केमिकल डाल दिया जिससे कार का पूरा कलर उड़ गया है। इस शरारत से उनका बड़ा नुकसान हो गया है। अगले ही दिन उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित थाने में दे दी थी, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। केस के जांच अधिकारी कर्म सिंह का कहना है कि उनके पास शिकायत नहीं आई है, जबकि पीड़ित साहिब सिंह का कहना है कि उन्होंने अगले ही दिन शिकायत दे दी थी। उन्होंने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि वे इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें।