फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंजाब गानों के वीडियो डायरेक्टर फॉर्च्यनर चोरी मामले में पहुंचे हाईकोर्ट

पंजाब गानों के वीडियो डायरेक्टर फॉर्च्यनर चोरी मामले में पहुंचे हाईकोर्ट

Tue, 13 Jun 2017 01:26 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
पंजाब गानों के वीडियो डायरेक्टर फॉर्च्यनर चोरी मामले में पहुंचे हाईकोर्ट
पंजाबी गानों के वीडियो डायरेक्टर फॉर्च्यूनर चोरी मामले में पहुंचे हाईकोर्ट
विज्ञापन

- कहा, गलतफहमी के कारण दर्ज हुई थी एफआईआर
- समझौते को आधार बनाते हुए एफआईआर रद्द करने की अपील
- हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन सहित अन्य को जारी किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाबी गानों के वीडियो डायरेक्टर पठानकोट निवासी निशांत शर्मा ने समझौते के आधार पर फॉर्च्यूनर कार चोरी मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने याचिका पर यूटी प्रशासन, एसएचओ सेक्टर-17 और मनमोरद सिंह सिद्धू को नोटिस जारी कर 16 अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा है।
निशांत शर्मा ने एडवोकेट अमर विवेक के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए कहा कि वह 16 फरवरी को अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ आए थे। इस दौरान किसी व्यवसायिक उद्देश्य से प्रोडक्शन हाउस के ऑफिस पहुंचे थे। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित व्हाइट हिल प्रोडक्शन हाउस के मालिक मनमोरद सिंह सिद्धू से उनके करीबी रिश्ते थे। सिद्धू जब ऑफिस में नहीं मिले तो उन्होंने उनके बारे में पूछा तो पता चला कि वे शहर के बाहर हैं। इसके बाद याची ने उनकी गाड़ी लेकर सैर करनी की सोची। जब वे गाड़ी लेकर निकले तो कुछ समय बाद सिद्धू ऑफिस पहुंच गए और कार वहां न पाकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। याची जब वापस लौट रहा था, इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। याची ने कहा कि यह पूरा मामला अपराध का नहीं बल्कि गलतफहमी का है, जो अब दूर हो चुकी है।
विज्ञापन

याची और शिकायतकर्ता के बीच समझौता भी हो चुका है। याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि इस समझौते को आधार बनाकर एफआईआर को रद्द करने के आदेश दिए जाएं। हाईकोर्ट ने याचिका पर यूटी प्रशासन सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित व्हाइट हिल प्रोडक्शन हाउस के मालिक मनमोरद सिंह सिद्धू ने शिकायत दी थी कि उसकी सफेद रंग की फार्च्यूनर गाड़ी ऑफिस के बाहर से चोरी कर ली गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शनिवार दोपहर को निशांत वहां पहुंचा तो उसे रोककर कागजात चेक किए और मनमोरद सिंह की गाड़ी बरामद की।


आरोपी और शिकायतकर्ता दोनो हाई प्रोफाइल
निशांत पंजाबी फिल्मों के कई गाने डायरेक्ट कर चुका है। जिसमें से एक गाना मुंडया नू सूली चाड़े आउटफिट तेरी मुटियारे काफी लोकप्रिय हुआ था। व्हाइट हिल प्रोडक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक निर्माता मनमोरद सिंह सिद्धू की इस कंपनी के अधीन पंजाब 1984 तथा जट एंड जुलियट जैसी फिल्में बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed