{"_id":"5a2d690e4f1c1b78548c24d5","slug":"151292559117-khanna-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाप शुटर अदालत में पेश,पुलिस को मिला दो दिन का ओर रिमांड.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाप शुटर अदालत में पेश,पुलिस को मिला दो दिन का ओर रिमांड.
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलजीत सिंह जिम्मी को दिन और रिमांड पर
जगेड़ा में डेरा प्रेमी पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पेश किए अदालत में
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना।
पुलिस जिला खन्ना की खन्ना पुलिस ने किलिंग मामलों का सरगना शार्प शूटर हरदीप सिंह शेरा के साथी तलजीत सिंह जिम्मी को रविवार को पायल अदालत में पेश कर दो दिन का और रिमांड हासिल किया। पुलिस ने जिम्मी को जगेड़ा में डेरा प्रेमी पिता-पुत्र की हत्या के मामले में सिंगला की अदालत में पेश किया था। इससे पहले जिम्मी का तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया था। बता दें कि पुलिस जिला खन्ना के मलौद थाना अधीन जगेड़ा गांव के नामचर्चा घर में 25 फरवरी 2017 को बाइक सवार दो लोगों ने कैंटीन पर मौजूद डेरा प्रेमी सतपाल और उसके बेटे रमेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या के तार भी शेरा और उसके साथियों के साथ जुड़े थे। जिसके चलते पुलिस ने शेरा के साथी जिम्मी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर 7 दिसंबर को पायल अदालत से तीन दिनों का रिमांड हासिल किया था। रिमांड खत्म होने पर रविवार को दोबारा जिम्मी को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। वहां से उसका दो दिनों का और पुलिस रिमांड मिला है। सूत्रों की मानें तो इस समय खन्ना पुलिस की गिरफ्त में पूछताछ के दौरान शेरा, रमनदीप सिंह और जिम्मी अहम खुलासे कर रहे हैं। रिमांड के दौरान तीनों से दुर्गा व जगेड़ा हत्याकांडों में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को अभी और सवालों के जवाबों की जरूरत है। जिस कारण उनका रिमांड लिया जा रहा है। डीएसपी पायल रछपाल सिंह ढींढसा ने कहा कि पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े और अहम सुराग लगाने के लिए अदालत से जिम्मी का दो दिनों का रिमांड हासिल किया है। इस दौरान अहम खुलासे होने की संभावना है। इसके अलावा उन्होंने इस केस में और कोई खुलासा करने से इंकार किया। उनका कहना था कि किसी भी तरह के खुलासे से जांच प्रभावित हो सकती है।
आज शेरा और रमनदीप पेश होंगे अदालत में
उधर, दुर्गा गुप्ता हत्याकांड में रिमांड पर चल रहे शेरा व रमनदीप को सोमवार को दोबारा खन्ना अदालत में पेश किया जाएगा।
खन्ना पुलिस के रिमांड पर चल रहे पंजाब में हुए टारगेट किलिंग मामलों के मुखी शार्प-शूटर हरदीप सिंह शेरा, उसके साथी रमनदीप सिंह व तलजीत सिंह जिम्मी से पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो इन तीनों से डीएसपी (आई) रंजीत सिंह बदेशां की अगुवाई में पुलिस की टीमें पूछताछ कर रही हैं। चार दिनों के पुलिस रिमांड पर शेरा व रमनदीप ने अभी तक अहम खुलासे किए हैं। जिम्मी ने भी इन दोनों के नेटवर्क का राज खोला है। बताया जाता है कि पुलिस इन तीनों को कड़े सुरक्षा प्रबंधों में शनिवार को जगेड़ा में उस नामचर्चा घर में लेकर गई, जहां पर 25 फरवरी 2017 को डेरा प्रेमी सतपाल व उसके बेटे रमेश की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस वारदात में प्रयोग बाइक को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। वहीं वारदात में प्रयोग पिस्तौल नहर में फेंकने की खबर सामने आई है। डीएसपी रंजीत सिंह बदेशां ने कहा कि शेरा और उसके साथियों से पूछताछ जारी है। किसी भी तरह के खुलासे से जांच प्रभावित हो सकती है।
6 दिसंबर को खन्ना मोहाली से ट्रांजिट रिमांड पर लाई है
गौरतलब है कि 6 दिसंबर को खन्ना पुलिस शेरा व रमनदीप को मोहाली की अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी और 7 दिसंबर को इन्हें दुर्गा गुप्ता हत्याकांड में खन्ना की जज राधिका पुरी की अदालत में पेश करके चार दिनों का रिमांड हासिल किया था। इसकी अवधि 11 दिसंबर तक है। दूसरी तरफ मलौद पुलिस ने जगेड़ा हत्याकांड में शेरा के साथी तलजीत सिंह जिम्मी को 7 दिसंबर को पायल अदालत में पेश करके तीन दिनों का रिमांड हासिल किया था। जिम्मी को रविवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।