फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जमीन विवाद में भाई की हत्या

जमीन विवाद में भाई की हत्या

Thu, 27 Jul 2017 10:06 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में भाई की हत्या
जमीन विवाद में भाई की हत्या
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
गांव कोट सदर खां में सिर्फ 11 मरले जमीन विवाद में छोटे भाई ने सगे बड़े भाई की किरच से हत्या कर दी। इस केस की जांच कर रहे एएसआई भाग मल्ल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
एएसआई के अनुसार दो भाइयों का जद्दी जमीन की बांट पंचायत ने करवा दी। दोनों में सिर्फ 11 मरले जमीन का झगड़ा हो गया। राजविंदर कौर (30) गांव कोट सदर खां ने पुलिस को बताया कि उसका पति लखविंदर सिंह बुधवार देर रात करीब 9.30 बजे घर में चारपाई पर बैठा था। इस दौरान उसके देवर दलविंदर सिंह ने उनके घर में दाखिल होकर उसके पति लखविंदर सिंह के पेट में किरच से हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी मौके पर फरार हो गया। उन्होंने गंभीर हालत में लखविंदर सिंह को सिविल अस्पताल में लाया जहां डाक्टरों ने उसको मृतक करार दे दिया। थाना धर्मकोट पुलिस ने आरोपी दलविंदर सिंह खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस केस की जांच कर रहे एएसआई भाग मल्ल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन


नशे के लिए नहीं दिए पैसे, माता-पिता को बनाया बंदी
माता-पिता को घर में बंदी बनाकर रखने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित अभिभावकों ने जिला पुलिस प्रमुख के आगे पेश होकर गुहार लगाई है कि यदि जल्द कार्रवाई न हुई तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती है। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित कुलदीप सिंह निवासी टांगे वाली गली मोगा की शिकायत पर उसके बेटे हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका बेटा हरप्रीत सिंह नशे का आदी था। उसने अपनी मर्जी से विवाह करवाया। उसकी एक बेटी भी है और उसकी बहू मायके चली गई है। उसने अदालत में केस भी दायर कर दिया है। पीड़ित ने अपने बेटे पर आरोप लगाया कि वह उनको पैसे देने के लिए मजबूर करता है। ये पैसे न देने की वजह से उसको और उसकी पत्नी को घर के कमरे में बंदी बनाने के अलावा भूखा प्यासा रखा जाता है। जिला पुलिस प्रमुख राजजीत सिघ हुंदल ने इस मामले को गंभीरता से लेते तुरंत केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो कैप्शन - मृतक लखविंदर सिंह की फाइल फोटो और सिविल अस्पताल में घटना बारे जानकारी देते रिश्तेदार और गांव वासी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed