फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   घर में घुस आए लुटेरों से भिड़ गया पूर्व सैनिक

घर में घुस आए लुटेरों से भिड़ गया पूर्व सैनिक

Tue, 27 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
घर में घुस आए लुटेरों से भिड़ गया पूर्व सैनिक
पूर्व सैनिक की दिलेरी पर लुटेरे हथियार छोड़ भागे
विज्ञापन

टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। गांव डुमाना में पूर्व सैनिक घर में घुसे लुटेरों से भिड़ गया। पूर्व सैनिक की दिलेरी के आगे लुटेरे पिस्तौल समेत अन्य हथियार छोड़ कर भाग निकले। पूर्व सैनिक ने लुटेरों के हथियार थाना टांडा पुलिस के हवाले कर दिए है। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में शुरू कर दी है।

वारदात सोमवार मध्य रात्रि की है। गांव डुमाना के गुरदेव सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह के घर दो लुटेरे घुस आए। घर में किसी के घुस आने की भनक लगने पर गुरदेव सिंह तुरंत उठा और घर में लूटपाट की नियत से घुसे हथियारबंद लुटेरों से भिड़ गया। इतने में एक लुटेरे ने गुरदेव सिंह की पत्नी रजिंदर कौर के कानों से सोने की बालियां झपट ली और दूसरे ने गुरुदेव पर पिस्तौल तान दी। गुरदेव सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरे से पिस्तौल छीन ली और दोनों से अकेले निहत्था ही भिड़ गया। गुत्थमगुत्था होने पर लुटेरों ने उस पर दातर से वार कर दिए। इसके बाद भी पूर्व सैनिक लुटेरों को भिड़ा रहा और शोर मचा दिया। शोर सुन लोगों के इकट्ठा होने की आशंका और पड़के जाने के डर पर दोनों लुटेरे हथियार छोड़ फरार हो गए। इसके बाद पूर्व सैनिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पिस्तौल समेत अन्य हथियार पुलिस के हवाले कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed