फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ब ठिंडा के इंजीनियर कत्लकांड का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

ब ठिंडा के इंजीनियर कत्लकांड का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2017 09:15 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
ब ठिंडा के इंजीनियर कत्लकांड का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
बठिंडा के इंजीनियर कत्लकांड का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

रिश्तेदार से प्रेम संबंध बना धोखा देने पर की थी हत्या
आरोपियों से तेजधार हथियार और विकास की कार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
गांव घोलिया कलां नहर के पास 13 जूून कोे इंजीनियर की हत्या मामले का पर्दाफाश करते पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। गिरफ्तार आरोपी दो मौसेरे भाइयों ने खुलासा किया कि मृतक ने उनकी रिश्तेदार युवती से प्रेम संबंध बनाकर उसके साथ धोखा किया था।
एसपी (आई) वजीर सिंह खैहरा और डीएसपी (आई) सरबजीत सिंह बाहिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि 13 जून को विकास कुमार की गांव घोलिया कलां नहर के पास तेजधार हथियार से हत्या कर आरोपी उसकी अपोलो कार भी ले गए थे। मृतक के पिता हरीश चंद्र अरोड़ा के बयान पर थाना सिटी साउथ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग थ्योरियों पर जांच शुरू की और हत्या का सुराग लगा लिया। इस मामले में आरोपी जसकरन सिंह उर्फ जस्सा, उसकी मौसी के बेटे जसविंदर सिंह उर्फ बंटी वासी गांव मलूका, अमनदीप शर्मा उर्फ जग्गा वासी गांव मलूका और पंकज कुमार उर्फ पिंकू गिरफ्तार कर लिया है। उनसे हत्या में इस्तेमाल किए तेजधार हथियार और मृतक की अपोलो कार बरामद कर ली है। एक अन्य आरोपी संदीप सिंह की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मौसेरे भाइयों ने खुलासा किया कि उनकी रिश्तेदार एक युवती से विकास कुमार ने शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध बनाए थे। विकास की ओर से किसी अन्य युवती से शादी करवा लेने की वजह से उन्होंने इस रंजिश तहत यह हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक विकास कुमार का दो माह पहले ही फतेहाबाद (हरियाणा) की युवती से विवाह हुआ था। वह बठिंडा में सैमसंग कंपनी में इंजीनियर की नौकरी करता था।


फोटो कैप्शन - मोगा में प्रेस कान्फ्रेंस में बठिंडा के इंजीनियर विकास कुमार की हत्या की जानकारी देते एसपी (आई)वजीर सिंह खैहरा और डीएसपी (आई)सरबजीत सिंह बाहिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed