{"_id":"5946ae394f1c1b85788b4705","slug":"149780437516-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईंया किते, बधाईयां किते, मंगनी कहीं, शादी कहीं, आवें साडे नाल, जावें किसे होर नाल, बल्ले ओए चलाक सज्जना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साईंया किते, बधाईयां किते, मंगनी कहीं, शादी कहीं, आवें साडे नाल, जावें किसे होर नाल, बल्ले ओए चलाक सज्जना
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगेतर बन ठगे 25 लाख, मामला दर्ज
पैसे लेकर की मंगनी शादी किसी और के साथ रचाई
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
बरनाला के गांव ढिल्लवां के एक युवती ने विदेश जाने के नाम पर 25 लाख रुपयों की ठगी कर ली है। लड़की ने 25 लाख लेकर लड़के से मंगनी तो कर ली, लेकिन पैसे लेने के बाद शादी कहीं और कर ली। 25 लाख की ठगी का शिकार हुए गुरमीत सिंह ने बताया कि वह अपने लड़के गगनवीर सिंह को कनाडा भेजने का इच्छुक था, उसको उसकी जान पहचान वाले भोला सिंह व उसकी पत्नी अमरजीत कौर ने बताया कि उसके रिश्तेदारी की लड़की किरणजीत कौर आइलेट्स की तैयारी करना चाहती है।
लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह विदेश जाने का खर्च नहीं कर सकती। उन्होंने बताया कि वह लड़की व लड़की के परिजनों से उनके घर जाकर मिले और लड़की का खर्च उठाने की बात उनसे तय हो गई। उन्होंने लड़की को विदेश भेजकर पढ़ाई कराने के नाम पर 25 लाख उन्हें दे दिया। किरणजीत कौर ने आइलेट्स से 25 बैंड हासिल कर लिए और लड़के गगनवीर सिंह से मंगनी भी कर ली। लेकिन लड़की ने कहा कि वह शादी उस समय करेगी, जब कनाडा में उनको पीआर मिल जाएगी।
लेकिन 1 मार्च 2017 को किरणजीत कौर अचानक भारत लौट आई और परमिंदर सिंह निवासी ठकरवाल जिला लुधियाना से शादी कर ली और 10 मार्च को फिर विदेश चली गई। पीड़ित गुरमीत सिंह ने बताया कि वह परमिंदर सिंह निवासी ठकरवाल से मिला और उसको किरणजीत कौर और उसके बेटे की मंगनी की तस्वीरें दिखाई। लेकिन परमिंदर सिंह के परिवार ने उनकी एक न सुनी और कहा कि जाकर कानूनी कार्रवाई करो। इसके बाद उन्होंने अपने साथ हुई ठगी होने के शिकायत जिला पुलिस मुखी बलजोत सिंह राठौर को देकर इंसाफ की गुहार लगाई। मामले की जांच डीएसपी बरनाला राजेश छिबर को सौंप दी गई है। राजेश छिब्बर ने जांच के बाद किरणजीत कौर, लवदीप सिंह, भोला सिंह व उसकी पत्नी अमरजीत कौर, परमिंदर सिंह, मनदीप कौर, हरदियाल सिंह पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।