{"_id":"5946ac574f1c1b9b488b48f1","slug":"149780389411-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, ससुर-दामाद की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, ससुर-दामाद की मौत
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, ससुर-दामाद की मौत
कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
मोगा-लुधियाना मार्ग पर गांव चूहड़चक सेमनाला के पास कैंटर की टक्कर के बाद ट्रैक्टर ड्रेन में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक दामाद और ससुर की मौत हो गई। थाना अजीतवाल पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना अजीतवाल के एएसआई जय पाल सिंह ने बताया कि दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। ज्ञान सिंह (50) निवासी गांव मलिक जगरांव अपने दामाद धर्मवीर सिंह (26) निवासी अलीगढ़ यूपी के साथ शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली पर भेड़-बकरियों जगरांव से मोगा की तरफ ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक जब ट्रैक्टर ट्राली सेमनाला चूहड़चक के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सेमनाले में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार धर्मवीर सिंह निवासी अलीगढ़ यूपी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके ससुर ज्ञान सिंह ने सिविल अस्पताल जगरांव में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक कैंटर चालक बहादर सिंह निवासी लुधियाना फरार हो गया। थाना अजीतवाल में मृतक ज्ञान सिंह के बेेटे मलकीत सिंह के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
फोटो कैप्शन - मोगा लुधियाना राष्ट्रीय मार्ग पर गांव चूहड़चक के पास शनिवार को हादसे बाद सेम नाले में पलटा ट्रैक्टर