{"_id":"5942b5fa4f1c1b14798b47b6","slug":"149754421315-nawanshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में स्प्रै कर डाक्टर से स्कोडा कार छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में स्प्रै कर डाक्टर से स्कोडा कार छीनी
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन प्वाइंट पर डॉक्टर से कार लूटी
- बलाचौर से नवांशहर लौटते समय बदमाशों ने पहले आंख में झोंकी मिर्च
अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर ।
बलाचौर से नवांशहर वापस लौट रहे एक डॉक्टर की कार हथियारबंद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट ली। बदमाशों ने सबसे पहले डॉक्टर की आंख में मिर्च झोंक दी थी। घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की है। नवांशहर के राजा अस्पताल में कार्यरत डॉ. मोहित बांसल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सप्ताह में एक दिन बलाचौर के त्यागी अस्पताल में मरीजों की जांच करने के लिए जाते हैं।
बुधवार शाम मरीजों की जांच कर जब वे वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में गांव घमौर के पास एक कार उनकी स्कोडा कार के आगे आकर रुकी। उसमें सवार लोगों में से एक कार रुकते ही उनकी तरफ आया। बदमाश ने उन्हें पिस्तौल दिखाई। इसके बाद कार सवार दो अन्य लोग भी उनकी तरफ आए। उनमें से एक ने आंख में मिर्च वाला स्प्रे किया। इसके बाद तीनों कार में बैठ गए। कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों ने उन्हें कार से बाहर धकेल दिया और कार लेकर चंपत हो गए। डॉक्टर ने बताया कि लुटेरे उनसे उनका मोबाइल फोन, पर्स, नगदी भी छीन ले गए। पुलिस ने डॉ. मोहित बांसल के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।