फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   थेफ्ट

थेफ्ट

Tue, 13 Jun 2017 01:33 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
थेफ्ट
कालका अस्पताल के एक्स-रे रूम से दो एलसीडी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
सिविल अस्पताल में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष चंद्र ने बताया कि वह सिविल अस्पताल कालका में रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को सुबह करीब 9 बजे जब वह अस्पताल पहुंचे तो पाया कि एक्स-रे रूम का दरवाजा पहले ही खुला था। सुभाष ने कमरे में एंट्री की तो देखा कि कमरे के काउंटर के दोनों दराज और कमरे में पड़े रिकॉर्ड स्टाक की अलमारी खुली हुई थी। इतना ही नहीं कमरे के रोशनदान पर लगे एग्जॉस्ट फेन नहीं थे। कमरे में पड़े स्टील के स्टूल व कुर्सी पर किसी के पैरों के निशान मिले हैं। सुभाष ने बताया चोरों ने काउंटर पर पड़ी दो एलसीडी पर हाथ साफ कर दिया। सुभाष ने शक जताया कि चोरों ने पहले मेन दरवाजे से कमरे में घुसने की कोशिश की है। इसके बाद वह कमरे के पीछे बने रोशन दान से एग्जॉस्ट फैन हटा कमरे में दाखिल हुए होंगे। उच्च अधिकारियों और पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed