फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नहर के पास चंडीगढ़ के व्यक्ति की मिली लावारिस कार

नहर के पास चंडीगढ़ के व्यक्ति की मिली लावारिस कार

Sat, 10 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
नहर के पास चंडीगढ़ के व्यक्ति की मिली लावारिस कार
चंडीगढ़ के शख्स के मोबाइल फोन में मिली खुदकुशी की रिकार्डिंग
विज्ञापन

- फतेहगढ़ साहिब में नहर के पास लावारिस हाल में मिली की कार
- पत्नी ने पुलिस ने दी पति और दो बच्चियों की गुमशुदगी की सूचना
- डीएसपी ने कहा, दो बच्चियों समेत खुदकुशी की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
खमाणों/फतेहगढ़ साहिब
जिले के गांव कजौली स्थित भाखड़ा नहर के पास से चंडीगढ़ के एक शख्स की कार बरामद हुई है। यह कार ललित मोहन पुत्र इंदरजीत मलिक निवासी मकान नं. 3584 मलोया (चंडीगढ़) की बताई जा रही है। वह मोहाली में कार ड्राइवर के तौर पर काम करता है। मामले में ललित की पत्नी कमलप्रीत कौर ने पुलिस को अपने पति तथा दो बच्चियों की गुमशुदगी की सूचना दी है। साथ ही उसने लापता लोगों की खुदकुशी की आशंका भी जताई है। उधर, पुलिस ने कार से बरामद मोबाइल फोन में खुदकुशी की रिकार्डिंग भी मिली है।
कमलप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही उसका पति अपने ससुराल मोहाली आया हुआ था। वहां से वह अपनी दो बच्चियों कशिश (9) और दृष्टि (6) को साथ लेकर चला गया। जब परिवार के लोगों ने संपर्क किया तो ललित का कहना था कि वह बच्चियों को आइसक्रीम खिलाने आया है और जल्द घर वापस आ जाएगा। हालांकि ललित घर वापस नहीं लौटा। इसी बीच परिवार को पता चला कि ललित की कार भाखड़ा नहर किनारे मिली है और उसका मोबाइल फोन भी कार में पड़ा मिला है।
विज्ञापन

दूसरी ओर खमाणों के डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि फिलहाल ललित और उसकी दो बच्चियों की तलाश जारी है। कार से बरामद हुए ललित के मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकार्डिंग मिली है, जिसमें उसने किसी को खुदकुशी करने का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। वहीं संघोल पुलिस चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:10जीबीजीपी01: भाखड़ा नहर किनारे लावारिस हालात में मिली कार, ललित और उसकी दो बच्चियों की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed