फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बच्चे को स्कूल छोड़ने आई महिला से पर्स स्नैच, पुलिस खंगालती रह गई फुटेज

बच्चे को स्कूल छोड़ने आई महिला से पर्स स्नैच, पुलिस खंगालती रह गई फुटेज

Sat, 25 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बच्चे को स्कूल छोड़ने आई महिला से पर्स स्नैच, पुलिस खंगालती रह गई फुटेज
बच्चे को स्कूल छोड़ लौट रही महिला का पर्स छीनकर भागा झपटमार
विज्ञापन

सबहेड
पर्स में पांच हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे, सीसीटीवी फुटेज खंगालती रह गई पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित शिशु निकेतन स्कूल के पास एक्टिवा सवार झपटमार एक महिला का पर्स झपटकर भाग निकला। पर्स में पांच हजार रुपये और जरूरी सामान था। वारदात शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे उस समय हुई जब महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रही थी। उसी दौरान सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार अज्ञात झपटमार महिला के पास पहुंचा और उनके हाथ से पर्स छीनकर भाग गया। झपटमार का शिकार बनी महिला वारदात के बाद काफी घबरा गई।

घबराहट के चलते वह झपटमार के एक्टिवा स्कूटर का नंबर भी ढंग से नोट नहीं कर सकी। महिला को घबराया हुआ देखकर लोग उनके पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-22 चौकी से सब-इंस्पेक्टर राजिंदर अन्य पुलिसकर्मियों सहित मौके पर पहुंचे। झपटमार का निशाना बनी महिला की पहचान मोहाली के सेक्टर-68 निवासी हामिदा रहमान के रूप में हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पर्स में पांच हजार रुपये व दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस ने उनसे झपटमार की एक्टिवा का अपुष्ट नंबर लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लेकिन किसी अहम सुराग पर पहुंचने के बजाय सेक्टर-17 थाना पुलिस फुटेज ही खंगालती रह गई। हामिदा रहमान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात झपटमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शहर में झपटमारी की वारदातें थमने का नाम नही ले रही हैं। पुलिस की नाकेबंदी-गश्त और चौकसी धीमी पड़ते ही झपटमार वारदात कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed