फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नवजाज शिशु का शव मिलने मचा हड़कंप,

नवजाज शिशु का शव मिलने मचा हड़कंप,

Tue, 26 Mar 2019 01:31 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
नवजाज शिशु का शव मिलने मचा हड़कंप,
फोटो सहित
विज्ञापन


डंपिंग ग्राउंड में मिला पांच माह का भ्रूण
दोपहर करीब 2 बजे की घटना, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-49 स्थित डंपिंग ग्राउंड के नजदीक करीब पांच महीने का भ्रूण मिला है। इसे एक कपड़े में लपेटा गया था। यहां से गुजरने वाले लोगों ने जमीन पर पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भ्रूण को जीएमसीएच-32 के मोर्चरी में रखकर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-49 स्थित गुरुद्वारा के नजदीक डंपिंग ग्राउंड के पास एक नवजात जमीन पर पड़ा हुआ है। पीसीआर और सेक्टर-49 कार्यकारी थाना प्रभारी राजदीप सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए, लेकिन पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा, जिससे पता चल सके कि यहां किसने फेंका। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला।
विज्ञापन


आसपास के अस्पतालों से भी पूछताछ
घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम इलाके में आसपास के घरों और अस्पतालों से भी पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस पिछले पांच से छह महीने का रिकार्ड भी खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed