{"_id":"5bb12fda867a5570ec6cf4d5","slug":"121538338778-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 घंटे में दो स्नै चिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 घंटे में दो स्नै चिंग
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवारों ने युवती से झपटा मोबाइल
चंडीगढ़। बेखौफ स्नैचरों ने यूटी पुलिस के नाक में दम कर रखा है। स्नैचर एक के बाद एक स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को सेक्टर-38 के सामने का है। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पहली वारदात सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल के पास रविवार दोपहर करीब 2:15 बजे की है। पुलिस को शिकायत में पीड़ित रूची ने बताया कि वह किसी काम से जा रही थी। इतने में काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने उससे मोबाइल झपट लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो चुके थे। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने हेलमेट नहीं पहना था। वारदात के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।
सेक्टर 34 निवासी एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि रविवार शाम करीब 7:15 बजे सेक्टर 34 के पेट्रोल पंप के पास उसका किसी ने पर्स झपट लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की सामने आया कि महिला का पर्स कहीं गिर गया था। जिसके बाद महिला ने स्नैचिंग की कॉल कर दी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।