{"_id":"5b8c46be42c79246400abd82","slug":"121535919806-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी परिक्षा: हरियाणा के युवकों ने फर्जी एडमिशन सर्टिफिकेट जमा करवा दी परीक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी परिक्षा: हरियाणा के युवकों ने फर्जी एडमिशन सर्टिफिकेट जमा करवा दी परीक्षा
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएससी परीक्षा: हरियाणा के युवकों ने फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर दी परीक्षा
-मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा-2016 के लिए जमा कराए फर्जी एडमिशन सर्टिफिकेट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पुलिस भर्ती, एचसीएस ज्यूडिशियल पेपर लीक मामले सहित कई अन्य विभागों में हुए फर्जीवाड़े के बाद एक बार फिर हरियाणा के युवकों का नाम सामने आया है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के नॉर्थ वेस्ट रीजन सेक्टर-9 स्थित केंद्रीय सदन के डिप्टी रीजनल डायरेक्टर रेन मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा के कुछ युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों में रोहतक के गांव खिडवाली निवासी शरद कुमार, भिवानी खड़े के वीपीओ रतेड़ा निवासी संदीप कुमार के अलावा अन्य भी हैं।
डिप्टी डायरेक्टर की शिकायत के मुताबिक एसएससी ने 28 जनवरी 2018 को मल्टी टास्किंग स्टाफ एनटी परीक्षा-2016 की परीक्षा ली। इसके लिए उक्त आरोपियों ने फर्जी एडमिशन सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेज तैयार कर परीक्षा दी। एसएससी के अधिकारियों को इस फर्जीवाड़े का पता अपने स्तर पर की जांच के दौरान लगा। एक साथ कई युवकों का फर्जीवाड़ा सामने आने पर मामले की शिकायत यूटी पुलिस से की गई। रेन मिश्रा ने पुलिस को बताया कि एसएससी, नॉर्थ वेस्ट रीजन ने विभिन्न विभागों व ऑफिस के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए निकले पदों की भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। शिकायत पर उक्त आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-3 थाने में साजिशन धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि किसी आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।