फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीजीजीसीजी-11 के प्रोफेसर के दस्तावेजों से टैम्परिंग के मामले ने पकड़ा तूल

पीजीजीसीजी-11 के प्रोफेसर के दस्तावेजों से टैम्परिंग के मामले ने पकड़ा तूल

Mon, 03 Sep 2018 01:57 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
पीजीजीसीजी-11 के प्रोफेसर के दस्तावेजों से टैम्परिंग के मामले ने पकड़ा तूल
पीजीजीसीजी-11 के प्रोफेसर की
विज्ञापन

सर्विस बुक से टैम्परिंग, केस दर्ज
सबहेड
आरटीआई कार्यकर्ता आरके सिंगला के आरोप, प्रोफेसर भंडारी को फायदा पहुंचाने को की गई छेड़छाड़

- लंबी जांच के बाद दर्ज हुआ केस, गलत रिपोर्ट देने वाले दो पुलिसकर्मियों की भी जांच के आदेश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीजीजीसीजी-11 में सेवाएं दे रहे फिजिक्स के प्रोफेसर राजीव भंडारी की सर्विस बुक व अन्य दस्तावेजों से छेड़छाड़ के मामले में लंबे समय बाद यूटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में लंबी जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ सेक्टर-3 थाने में साजिशन योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
मामले को उजागर करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता राजिंदर के सिंगला के आरोप हैं कि प्रो. आरके भंडारी को गलत तरीके से फायदा पहुंचाने के लिए उनकी सर्विस बुक व अन्य दस्तावेजों से छेड़छाड़ की गई। आरोप हैं कि इससे सरकारी कोष को भारी नुकसान पहुंचा है। राजिंदर के सिंगला के मुताबिक राजीव भंडारी की सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक फॉर वुमन में सेवाएं प्रदान करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 1994 थी लेकिन इसे टैम्पर्ड कर अंकित तिथि को 01 अगस्त 1994 कर दिया गया। आरोप हैं कि प्रो. आरके भंडारी की सर्विस बुक से यह टैम्परिंग उन्हें सीनियर स्केल और सलेक्शन ग्रेड के तहत मिलने वाले लाभ दिलाने के लिए की गई।
विज्ञापन

आरोप हैं कि उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर से एसोसिएट प्रोफेसर और फिर प्रोफेसर पद पर पदोन्नत कराने के लिए सर्विस बुक से साजिशन छेड़छाड़ की गई। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है ताकि पता लग सके कि आखिर सर्विस बुक से किसने छेड़छाड़ की और ऐसा करने वाले लोग कौन-कौन हैं। मामले के संबंध में राजिंदर के सिंगला ने 15 अक्टूबर 2015 को एसएसपी विंडो पर भी शिकायत की थी। मामले की रिपोर्ट एसआई बहादुर सिंह और सेवानिवृत्त एसआई गियारसी लाल ने तैयार की थी लेकिन उक्त पुलिसकर्मियों के गलत रिपोर्ट दाखिल करने पर राजिंदर के सिंगला ने मामले की शिकायत पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी से की थी। पीसीए ने जांच में उनकी तरफ से पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोप सही पाए थे। इस पर पीसीए ने बीते दिनों एसएसपी यूटी को आरोपी पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed