फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक्सिडेंट मामले में मिला सीसीटीवी फुटेज

एक्सिडेंट मामले में मिला सीसीटीवी फुटेज

Sat, 25 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एक्सिडेंट मामले में मिला सीसीटीवी फुटेज
रिंकू के परिजनों ने थाने के सामने की नारेबाजी
विज्ञापन

सबहेड
आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग, वीरवार को टक्कर से हुई थी युवक की मौत

एक तेजरफ्तार ट्रक सीसीटीवी फुटेज में कैद, पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुई युवक रिंकू की मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को थाने के सामने जमकर नारेबाजी की और आरोपी को पकड़ने की मांग की। इसके बाद पुलिस नें उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपी चालक की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस को घटनास्थल से एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ हैै। इसमें एक हरे रंग का तेज रफ्तार ट्रक जाता दिख रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की ट्रक की पहचान करने में जुटी हुई है ताकि आरोपी चालक का पता चल सके। इसके अलावा मृतक रिंकू के परिजन सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर भी पहुंचे और मांग की कि जब तक आरोपी चालक को नहीं पकड़ा जाएगा, तब तक वह लोग रिंकू का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

गौरतलब है कि वीरवार दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर एक अज्ञात ट्रक ने साइकिल सवार छात्र पवन और एक्टिवा सवार रिंकू और उसके दोस्त विशाल को टक्कर मार दी थी। इससे एक्टिवा चला रहे रिंकू की मौत हो गई थी जबकि पवन और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने मामले की सूचना फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पुलिस ने सभी घायलों को जीएमसीएच-32 में ले गई। जहां डाक्टरों ने 26 वर्षीय रिंकू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed