फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्लॉट बेचने के नाम पर ठग लिए 21 लाख

प्लॉट बेचने के नाम पर ठग लिए 21 लाख

Sun, 30 Dec 2018 11:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
प्लॉट बेचने के नाम पर ठग लिए 21 लाख
प्लॉट बेचने के नाम पर ऊना की महिला से ठग लिए 21 लाख
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ थाना हैबोवाल पुलिस ने मामला किया दर्ज
आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हिमाचल के जिला ऊना की रहने वाली महिला को कुछ लोगों ने लक्ष्मी नगर इलाके में प्लॉट कोई और दिखा दिया, जब प्लॉट पसंद आ गया तो आरोपियों ने किसी दूसरे प्लॉट की रजिस्ट्री करवा दी। जब महिला अपने प्लॉट पर पहुंची तो उसे पता चला कि वह प्लॉट तो किसी और का है। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो सारी सच्चाई सामने आई। थाना हैबोवाल की पुलिस ने हिमाचल के जिला ऊना की रहने वाली रजनी देवी की शिकायत पर निर्मल सिंह, विपिन कुमार, लक्ष्मण दास और सेठी लाल के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की रहने वाली रजनी देवी ने बताया कि उसने लक्ष्मी नगर स्थित स्टार सिटी में प्लॉट लेना था। उसकी आरोपियों के साथ मुलाकात हुई। उसने आरोपियों से सारी बात कर ली। आरोपियों ने स्टार सिटी में एक प्लॉट दिखाया। सारी बातचीत करने के बाद उसे प्लॉट पसंद आ गया। आरोपियों ने उससे प्लॉट के 21 लाख रुपये ले लिए। जब रजिस्ट्री करवाने का समय आया तो आरोपियों ने किसी अन्य प्लॉट की रजिस्ट्री करवा दी। जब वह प्लॉट पर गई तो उसे पता चला कि आरोपियों ने उसे प्लॉट कोई और दिखाकर किसी दूसरे प्लॉट की रजिस्ट्री करवा दी है। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने धमकियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद रजनी ने इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की। पुलिस का कहना है कि उच्च अधिकारियों की तरफ से मामले की जांच हुई है और आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ है। अभी आरोपी फरार हैं। उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed