फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   verka ghee

verka ghee

Fri, 07 Dec 2018 01:43 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
verka ghee
वेरका का तीन सौ किलो नकली घी पकड़ा
विज्ञापन


- सीआईए ने एक कार से बरामद किए घी के 25 डिब्बे
- होलोग्राम और एगमार्क सर्टिफिकेशन निकले फर्जी
- स्थानीय वेरका प्लांट के बाद बठिंडा प्लांट की टीम ने भी की पुष्टि
- नकली घी के नेटवर्क की पड़ताल में जुटी पुलिस
- इससे पहले बल्लोमाजरा में पकड़ा जा चुका है नकली पनीर

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाब पुलिस और फूड सेफ्टी की टीमों ने एक बार फिर नकली दूध उत्पादों की बिक्री के नेटवर्क का खुलासा किया है। मोहाली में वेरका का तीन सौ किलोग्राम नकली देसी घी पकड़ा गया है। इस पर लगे होलोग्राम और एगमार्क सर्टिफिकेशन के जाली होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद फूड सेफ्टी टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। उधर, सीआईए स्टाफ मोहाली ने नकली घी के नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ ने एक चेकिंग के दौरान एक सफेद वरना कार को रोककर उसकी छानबीन की। उसमें काफी मात्रा में वेरका का देसी घी था, जिसे देख कर पुलिस अधिकारियों को शक हुआ। उन्होंने आला अफसरों को सूचित किया। इसके बाद वेरका मोहाली प्लांट की टीम मौके पर पहुंची। पड़ताल के बाद सबके होश उड़ गए, क्योंकि वेरका के नाम पर ले जाया जा रहा घी नकली था। कार में देसी घी के 25 डिब्बे थे, जिनमें तीन सौ किलो घी था। वेरका मोहाली प्लांट के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि घी पर लगे होलोग्राम और एगमार्क सर्टिफिकेशन जाली थे। फिर इसकी सूचना फूड सेफ्टी कमिश्नर काहन सिंह पन्नू को दी गई। घी के पैकेट्स पर बठिंडा के वेरका प्लांट का पता लिखा था। पन्नू के निर्देश पर वेरका मिल्क प्लांट बठिंडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उसने भी इस बात की पुष्टि की है कि लेबल नकली है, होलोग्राम और एगमार्क सर्टिफिकेशन भी फर्जी थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले मोहाली में बल्लोमाजरा में भी बड़े पैमाने पर नकली दूध उत्पादन बनाने के रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। तब भी पुलिस और फूड सेफ्टी की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी थी। बल्लोमाजरा में नकली पनीर बनाने के रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। तभी से सेहत विभाग के साथ-साथ पुलिस की भी दूध और दूध उत्पादों पर कड़ी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed